{"_id":"5c2c8007bdec2256c0653610","slug":"ajay-devgn-film-taanaji-the-unsung-warrior-first-look-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तानाजी' का फर्स्ट लुक रिलीज, अजय देवगन योद्धा बन कर रहे इंप्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तानाजी' का फर्स्ट लुक रिलीज, अजय देवगन योद्धा बन कर रहे इंप्रेस
Wed, 02 Jan 2019 02:40 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शिवाजी के सेनापति तानाजी मालुसरे पर बन रही फिल्म तानाजी : द अनसंग वॉरिअर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसी साल 22 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने अजय देवगन का तानाजी वाला ये लुक बुधवार को जारी किया।
तानाजी महाराष्ट्र में कोंकण के महाड इलाके के निवासी थे और अपने बेटे की शादी की तैयारियां छोड़ शिवाजी के बुलावे पर युद्ध करने चले गए थे। पुणे के पास कोंधना किले के लिए हुए इस युद्ध में तानाजी ने अपने भाई सूर्याजी के साथ शामिल हुए। किले की दीवारें चढ़ने के लिए तानाजी गोह (एक बड़ी छिपकली) की मदद लिया करते थे।
विज्ञापन
किले पर मुगलों के एक सेनापति उदयभान राठौड़ का कब्जा था। जय सिंह और तानाजी के द्वंद्व में तानाजी शहीद हो गए थे। यह समाचार जब शिवाजी को मिला तो उनके बोल थे, गढ़ आला पर सिंह गेला (किला तो मिल गया पर शेर चला गया)। बाद में शिवाजी ने इस किले का नाम सिंहगढ़ रखा। फिल्म तानाजी में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, जगपति बाबू, अजिंक्य देव और काजोल भी दिखाई देंगे।
इसके अलावा अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगे।

Happy New Year!!! Har Har Mahadev!!! @ajaydevgn @TanhajiFilm pic.twitter.com/pcO579Ipro
— Om Raut (@omraut) January 1, 2019