फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Film Raid 2 Press Conference Actor Answered A Trick Question Related To Bollywood Stars

Raid 2: शाहरुख-सलमान के घर रेड पड़ेगी तो क्या करेंगे? प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 10 Apr 2025 06:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 10 Apr 2025 06:44 PM IST
सार

जल्द ही अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस इवेंट में अजय देवगन से उनके इंडस्ट्री के दोस्तों को लेकर एक मुश्किल सवाल किया गया, इस पर क्या रहा अभिनेता का जवाब जानिए? यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Ajay Devgn Film Raid 2 Press Conference Actor Answered A Trick Question Related To Bollywood Stars
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

विस्तार

साल 2018 में अजय देवगन फिल्म ‘रेड’ में नजर आए। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म की अगली कड़ी यानी ‘रेड 2’ भी अभिनेता जल्द लेकर आ रहे हैं। इन दिनों फिल्म ‘रेड 2’ का प्रमोशन ही अजय देवगन कर रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजय से मुश्किल सवाल किया गया, जो बॉलीवुड के उनके दोस्तों से जुड़ा था? पूछा गया कि वह क्या करेंगे, जब उनके दोस्तों जैसे शाहरुख, सलमान खान के घर पर रेड पड़ जाएगी? इसे कैसे मैनेज करेंगे? इस पर अभिनेता ने बड़ा ही संभलकर जवाब दिया। 

विज्ञापन


अजय ने दिया ये जवाब 
अजय देवगन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछ गए सवाल के जवाब में कहा, ‘पहले तो मैं फिल्म ‘रेड 2’ में रेड करने वाला ऑफिसर बना हूं, असल जिंदगी में नहीं हूं। अगर इंडस्ट्री के मेरे दोस्त जैसे सलमान, शाहरुख के घर पर रेड पड़ जाएगी तो मैं कुछ भी मैनेज नहीं करूंगा, अपने घर पर बैठा रहूंगा। ऐसा ही मेरे दोस्त भी करेंगे, जब मेरे घर पर रेड होगी।’ यह जवाब देकर अजय देवगन मुस्कुराने लगे।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Raid 2: 'रेड 2' में इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर क्यों, नेटिजेंस कर रहे सवाल, अजय देवगन बोले- नए लोग को... 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


अजय के दोस्तों ने सराहा फिल्म का ट्रेलर
जहां तक ‘रेड 2’ की बात है तो इस फिल्म के हालिया रिलीज ट्रेलर को अजय देवगन के दोस्तों ने काफी सराहा है। इसमें अक्षय कुमार भी शामिल है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अजय की फिल्म को लेकर पोस्ट शेयर की।साथ ही उम्मीद जताई कि अजय की फिल्म 75 हफ्ते थिएटर में चलेगी। अजय देवगन ने भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ की तारीफ की है। 

ये खबर भी पढ़ें: Dhamaal 4: फिर मचने वाला है ‘धमाल’, कॉमेडी फिल्म की अगली कड़ी को लेकर अजय देवगन ने दी बड़ी अपडेट 

फिल्म ‘रेड 2’ में नजर आएंगे ये कलाकार 
फिल्म ‘रेड 2’ की बात की जाए तो इसमें अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला नजर आएंगे। इस बार नेगेटिव रोल में रितेश देशमुख हैं। वहीं तमन्ना भाटिया फिल्म में एक आइटम डांस कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed