फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhamaal 4 Is Coming Ajai Devgn Announces Schedule Wrap Of The Film With Riteish Deshmukh Arshad Warsi And Etc

Dhamaal 4: फिर मचने वाला है ‘धमाल’, कॉमेडी फिल्म की अगली कड़ी को लेकर अजय देवगन ने दी बड़ी अपडेट

Thu, 10 Apr 2025 02:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 10 Apr 2025 02:20 PM IST
सार

Ajay Devgn On Dhamaal 4: धमाल की अगली कड़ी ‘धमाल 4’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि फिल्म को लेकर अजय देवगन ने एक बड़ी अपडेट साझा की है। जानिए क्या है वो नई जानकारी।

विज्ञापन
Dhamaal 4 Is Coming Ajai Devgn Announces Schedule Wrap Of The Film With Riteish Deshmukh Arshad Warsi And Etc
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn

विस्तार

बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ के अब तक तीन भाग रिलीज हो चुके हैं। फैंस फिल्म के अगले भाग का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब धमाल के चाहने वालों के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आई। क्योंकि ‘धमाल 4’ की शूटिंग जारी है और फिल्म का एक शेड्यूल भी पूरा हो गया है। ‘धमाल 4’ में एक बार फिर बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। हालांकि, फ्रेंचाइजी के प्रमुख कलाकार रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी इस फिल्म का भी हिस्सा हैं। फिल्म को लेकर अजय देवगन ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

विज्ञापन

अजय देवगन ने साझा की तस्वीरें
2019 में आई ‘टोटल धमाल’ में फिल्म का हिस्सा रहे अजय देवगन फ्रेंचाइजी के चौथे भाग में भी धमाल का हिस्सा हैं। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के मालशेज घाट शेड्यूल के पूरे होने पर दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में फिल्म से जुड़ी कास्ट नजर आ रही है। जिसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा सरीखे कलाकार दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, “पागलपन वापस आ रहा है। धमाल 4 की धमाकेदार शुरूआत हुई। मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा हुआ। अब मुंबई शेड्यूल शुरू। चलिए हंसी का दंगल शुरू करते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)




यह खबर भी पढ़ें: Jaat Movie Review: सनी देओल की किसान फिल्म में ‘जवान’ की आत्मा, काश! गोपीचंद ने 12वीं में पढ़ाई न छोड़ी होती

 

इंद्र कुमार करेंगे फिल्म का निर्देशन
‘धमाल 4’ का निर्देशन बाकी तीनों फिल्मों की तरह इंद्र कुमार ही कर रहे हैं। अजय देवगन ने दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में जहां फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फिल्म में अजय देवगन के साथ फिल्म के मेकर्स खड़े दिख रहे हैं। जिनमें निर्देशक इंद्र कुमार और प्रोड्यूसर भूषण कुमार नजर आ रहे हैं। साथ में और भी लोग खड़े हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' के पहले शो पर अजित कुमार के फैंस ने मचाया धमाल, झूमते गाते आए नजर

अब तक आ चुके हैं धमाल के तीन भाग
धमाल फ्रेंचाइजी की अब तक तीन फिल्में आ चुकी हैं। सबसे पहले ‘धमाल’ साल 2007 में आई थी। इसमें संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और आशीष चौधरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके बाद 2011 में फिल्म का अगला भाग आया ‘डबल धमाल’, इसमें पहली फिल्म की स्टारकास्ट के साथ मल्लिका शेहरावत और कंगना रनौत जैसे सितारे भी जुड़ गए।
इसके बाद 2019 में आए फिल्म के तीसरे भाग ‘टोटल धमाल’ में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई थी। इसमें अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के साथ अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर सरीखे कलाकार भी शामिल हो गए। फिल्म के तीनों भागों का निर्देशन इंद्र कुमार ने ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed