फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn and Ranbir Kapoor will be seen in Luv Ranjan next film which is release 2020

8 साल बाद साथ नजर आएगी अजय देवगन और रणबीर कपूर की जोड़ी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Sun, 08 Jul 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn and Ranbir Kapoor will be seen in Luv Ranjan next film which is release 2020
'संजू', 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' के बाद रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर और अजय देवगन दोनों ही इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कम बजट में ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। अजय देवगन और रणबीर कपूर दोनों ही एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो लव की इस फिल्म का नाम अब तक तय नहीं हुआ है लेकिन यह फिल्म साल 2020 तक पर्दे पर रिलीज हो सकती है। लव ने फिल्म की रिलीज के बारे में कहा, 'हम 2020 के क्रिसमस के आसपास रिलीज के बारे में सोच रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर-अजय की यह फिल्म साल 2019 से शुरू होगी। रणबीर और अजय देवगन ने 8 साल पहले 'राजनीति' में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने सौतेले भाई की भूमिका निभाई थी। दोनों के अभिनय की इस फिल्म में काफी सराहना हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed