{"_id":"5959e6914f1c1bd26a8b469c","slug":"ajay-devgan-to-produce-film-wants-farhan-akhtar-and-sanjay-dutt-to-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय चाहते हैं उनकी फिल्म में काम करें ये एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय चाहते हैं उनकी फिल्म में काम करें ये एक्टर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
अजय देवगन
इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। एक्टर्स अब को-प्रोड्यूसर बनकर फिल्में बना रहे हैं और खुद ही उसमें काम करते हैं। लेकिन कई बार वो दूसरे हीरो-हीरोइन को भी मौका देते हैं। सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब इस लिस्ट में अजय देवगन का भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
खबर है कि अजय फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जिसमें वो फरहान अख्तर और संजय दत्त को कास्ट करेंगे। सूत्रों की मानें तो फिल्म को निशिकांत कामत डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने अजय के साथ 'दृश्यम' में काम किया था।
विज्ञापन
दरअसल, अजय अपना प्रोडक्शन हाउस बढ़ाना चाहते हैं जिसके लिए वो ज्यादा से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस करेंगे। अजय सभी फिल्मों में तो काम नहीं कर सकते इसलिए फिल्म की जरूरत के हिसाब से एक्टर फाइनल करेंगे। वो बाबा रामदेव पर एक बायोपिक भी बना रहे हैं। फिलहाल अजय, रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमान रिटर्न्स' की शूटिंग कर रहे हैं जो लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन