Ajay Devgan: जब स्टंट करते हुए 30 फीट की ऊंचाई से कूदे अमिताभ, लग गई थी चोट, अजय ने बताया पूरा वाकया
फिल्मों में एक्टर्स जोखिम भरे स्टंट करते रहते हैं। काफी सावधानी बरतने के बावजूद किसी-न-किसी दिन हादसा हो जाता है। अमिताभ बच्चन अपनी अगली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के वक्त घायल हो गए थे, लेकिन वे पहले भी स्टंट करते वक्त दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, जिसके बारे में अजय देवगन ने बताया है।
विस्तार
अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भोला को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का दमदार एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। ट्रेलर में अजय माथे पर भस्म लगाकर दुश्मनों को धूल चटाते दिख रहे हैं। फिल्म को अजय ने ही डायरेक्ट किया है। ट्रेलर देखने के बाद लोग उनकी एक्टिंग और डायरेक्शन की खूब तारीफ कर रहे हैं। भोला का ट्रेलर साझा करते हुए अजय ने अपनी 1998 में आई फिल्म 'मेजर साब' में किए गए एक्शन सीन को याद किया। जिसे उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ किया था।
30 फीट की ऊंचाई से अमिताभ ने लगाई छलांग
फिल्म भोला के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में जब अजय से सेट पर सुरक्षा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारा काम मुश्किल के साथ आसान भी है। मिस्टर बच्चन ने जब जहां से शुरुआत की थी, और उसके बाद जब उन्होंने एक्शन सीन करना शुरू किया उस वक्त स्टंट करने के दौरान कोई गद्दे, सुरक्षा के उपाय और केबल नहीं होते थे। अजय ने बताया कि फिल्म मेजर साब की शूटिंग करते हुए 30 फीट की ऊंचाई से कूदने की वजह से उन्हें चोट लग गई थी। फिल्म मेजर साब टीनू आनंद के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाली बेंद्रे, राखी मल्होत्रा, नफीसा अली और आशीष विद्यार्थी समेत कई अन्य कलाकार नजर आए थे।
'अब आसान हो गया है स्टंट करना'
उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि अब शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते वक्त सभी तरह की सुरक्षा का ध्यान रखने के कारण अब स्टंट करना आसान हो गया है। अजय ने आगे कहा कि अब चीजें आसान हैं। स्टंट बहुत सारी सुरक्षा और सावधानी के साथ किए जाते हैं। भोला में इस बात का ध्यान रखा गया। अपेक्षाकृत यह आसान हो गया है।
सिनेमाघरों में 30 मार्च को आएगी फिल्म 'भोला'
बता दें कि फिल्म भोला सिनेमा घरों में 30 मार्च को रिलीज हो रही है। जिसमें अजय जबरदस्त एक्शन करते देखे जा सकते हैं। अजय के अलावा भोला में बी टाउन की सुपरस्टार तब्बू भी नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: अनुष्का को याद आए वो पुराने दिन, वीडियो साझा कर दिखाईं इंदौर की गलियां जहां बीता उनका बचपन