{"_id":"397a3c218c6787e493a0a35d963b6880","slug":"ajay-devgan-play-asharam-bapu-role-in-next-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो कौन बनेगा फिल्मों में आसाराम बापू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो कौन बनेगा फिल्मों में आसाराम बापू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Sep 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश झा की फिल्म 'सत्संग' में आसाराम बापू का किरदार कौन करेगा इस बारे में स्थिति थोड़ी साफ हो रही है।
विज्ञापन
इस महात्वाकांक्षी फिल्म में अजय देवगन आसाराम बापू बन सकते हैं। यदि वे नहीं बने तो मनोज बाजपेई आसाराम बनेंगे।
आसाराम के काले कारनामों पर बनेगी फिल्म
'सत्याग्रह' में अरविंद केजरीवाल से प्रेरित रोल में दिखने के बाद अब अजय देवगन पर्दे पर आसाराम बापू का किरदार निभाएंगे। प्रकाश झा इस फिल्म को बना रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही इस फिल्म को एनाउंस किया था।
विज्ञापन
इस फिल्म में आसाराम का किरदार कौन निभाएगा इसके लिए उनके जेहन में दो नाम हैं। पहला नाम है अजय देवगन का और दूसरा नाम है मनोज बाजपेई का।
अभी तक जो बातें सामने आ रही हैं उनमें अजय देवगन के नाम को आगे माना जा रहा है। हालांकि अजय की तरफ से इस बारे में अभी कोई बात नहीं कही गई है।
'सत्संग' के बाद प्रकाश झा 'चक्रव्यूह' और 'राजीनीति' के अगले पार्ट पर काम करेंगे।