फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rajinikanth is set to direct a music video for Tips Music Company

Aishwarya Rajinikanth: धनुष से अलग होकर काम में व्यस्त हुईं ऐश्वर्या रजनीकांत, इस म्यूजिक वीडियो को करेंगी डायरेक्ट

Tue, 25 Jan 2022 09:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 25 Jan 2022 09:48 PM IST
सार

ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की तैयारी में लगी हुई हैं। इस म्यूजिक वीडियो को टिप्स के सहयोग से तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
Aishwarya Rajinikanth is set to direct a music video for Tips Music Company
धनुष, ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐश्वर्या रजनीकांत और उनके पति व अभिनेता धनुष हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं। बीते दिनों दोनों ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपने अलग होने की जानकारी दी थी, जिससे हर कोई हैरान रह गया था। वहीं, पति धनुष से अलग होने के कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या रजनीकांत अपने काम पर लौट चुकी हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की तैयारी में लगी हुई हैं, जिसका वह निर्देशन करेंगी। यह म्यूजिक वीडियो टिप्स के सहयोग से तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

Aishwarya Rajinikanth is set to direct a music video for Tips Music Company
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राजनीकांत की जिंदगी में इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है लेकिन इसके बावजूद वह अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने में लगी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों हैदराबाद में हैं और यहां पर वह अपने म्यूजिक वीडियो के प्री-प्रोडक्शन के काम में काफी ज्यादा बिजी हैं। उनका यह म्यूजिक वीडियो वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, ऐश्वर्या की तरह धनुष भी अपने काम पर लौट चुके हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों काम के सिलसिले में एक ही होटल में ठहरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Rajinikanth is set to direct a music video for Tips Music Company
एश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों में बतौर डायरेक्टर से की थी। उनकी पहली फिल्म ‘3’ थी। इस फिल्म में धनुष के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसके बाद ऐश्वर्या ने तमिल कॉमेडी फिल्म ‘वाई राजा वाई’ भी डायरेक्ट की। इसके अलावा, साल 2017 में ऐश्वर्या ने एक डॉक्यूमेंट्री ‘सिनेमा वीरन’ का भी निर्देशन किया था, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के स्टंटमैन की जिंदगी पर आधारित थी।

विज्ञापन

Aishwarya Rajinikanth is set to direct a music video for Tips Music Company
धनुष. ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले हफ्ते ऐश्वर्या और धनुष ने सोशल मीडिया पर एक ही स्टेटमेंट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।’ इसके आगे दोनों ने फैंस से ये भी अनुरोध किया था कि उनके फैसले का सम्मान किया जाए और उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed