फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aishwarya rai wants wants to work in marathi films

अब मराठी फिल्मों में काम करना चाहती हैं ऐश्वर्या राय

Sun, 11 Jun 2017 05:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sun, 11 Jun 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai wants wants to work in marathi films
ऐश्वर्या राय बच्चन
विक्रम फडनीस की पहली मराठी फिल्म ‘हृदयांतर’ के संगीत शुरुआत के मौके पर ऐश्वर्या राय भी मौजूद थी इसी दौरान ऐश ने अपनी दिल की ख्वाहिश सबके सामने रखी है। दरअसल ऐश्वर्या राय ने बताया है कि वो मराठी फिल्मों में काम करना पसंद करेंगी। 
विज्ञापन


मराठी फिल्म में काम करने की इच्छा के बारे में ऐश्वर्या से एक सवाल पूछे जाने पर उन्होने  कहा, “मैं इसमें करना पसंद करुंगी। आपका धन्यवाद कि आपने लोगों और मीडिया के सामने यह सवाल पूछा।”43 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में आई एक तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से की थी। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि वह एक कलाकार हैं और उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि फिल्म कहां और किसी भाषा में बन रही है।2015 में फिल्म ‘जज्बा’ से फिल्मों में वापसी करने वाली अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपना रास्ता खुद बनाया और फिल्मों को चुनते समय कभी परेशान नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हृदयांतर’ में सबोध भावे, मुक्ता भार्वे, तृष्णिका शिंदे और निष्ठा वैद्य जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में है। 7 जुलाई को यह फिल्म रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed