फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aishwarya rai like plastic says imran hashmi

क्यों लगा उन्हें ऐश्वर्या का शरीर प्लास्टिक जैसा?

Sat, 29 Nov 2014 11:23 AM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
aishwarya rai like plastic says imran hashmi

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने उन ख़बरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि उन्होंने सनी लियोनी के साथ काम करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


फ़िल्म 'उंगली' के सिलसिले में एक ख़ास मुलाक़ात में इमरान ने कहा कि सनी लियोनी से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, "वह अमरीका में शूटिंग कर रहीं थीं और मैं केपटाउन में शूटिंग कर रहा था। हम दोनों के पास ही वक़्त नहीं था।"
विज्ञापन


हाशमी की फ़िल्म 'उंगली' 26 नवंबर को रिलीज़ हुई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस में औसत शुरुआत मिली है।

क्या कहा था इमरान ने

aishwarya rai like plastic says imran hashmi

इमरान ने टीवी शो 'कॉफ़ी विद करण' पर जाकर कहा कि उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन बड़ी 'प्लास्टिक' लगती हैं। इसे लेकर बड़ा बवाल हुआ। पर इमरान की मानें तो उनको थोड़ा बवाल मचाने के लिए कहा गया था।

इमरान कहते हैं, "मैं एक कलाकार और इंसान के तौर पर ऐश्वर्या की बहुत इज़्ज़त करता हूं। वह तो कार्यक्रम के होस्ट करण जौहर ने मुझसे कहा था कि कुछ विवादित बोलो, तो मुझे कुछ बोलना पड़ा।"

उन्होंने आगे बताया, "आपको टीवी पर थोड़ा विवादित होना पड़ता है। करण अपने शो में ऐसा बोलने को कहते हैं।"

निर्देशन अभी नहीं

aishwarya rai like plastic says imran hashmi

इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत की थी असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में। उन्होंने विक्रम भट्ट की फ़िल्म 'राज़' में विक्रम को असिस्ट किया था। पर क्या वह निर्देशन के लिए तैयार हैं?

इमरान ने कहा, "अगर मैंने कभी निर्देशन किया तो उससे पहले मैं एक लंबी छुट्टी लूंगा और फिर निर्देशन के बारे में सोचूंगा। पर अगर मुझे कोई फ़िल्म प्रोड्यूस करने का मौका मिलेगा तो मैं ज़रूर एक फ़िल्म प्रोड्यूस करूंगा।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed