{"_id":"66037e6696782c0d01d0dc48396f8815","slug":"aishwarya-rai-bachchan-s-bold-look-on-vogue-covers-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगजीन के कवर पेज पर ऐश्वर्या का बोल्ड अवतार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैगजीन के कवर पेज पर ऐश्वर्या का बोल्ड अवतार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या रॉय बॉलीवुड में संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से वापसी करने जा रही हैं। लेकिन इस खबर से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला काम ऐश्वर्या रॉय ने हाल ही में कर दिया है।
विज्ञापन
ऐश ने वोग मैगजीन के लिए हॉट फोटो शूट कराकर सबको अंचभे में डाल दिया है। मैगजीन के कवर पेज के लिए ऐश्वर्या ने काफी हॉट पोज दिए हैंं जिसने हर किसी को सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन
कवर पेज पर ऐश की फोटो के साथ लिखा हुआ है comeback?i never went away. यानी बच्चन परिवार की यह बहू बॉलीवुड में अपना कमबैक नहीं मान रही है बल्कि वह तो यह कह रही है कि मैं तो कहीं गई ही नहीं थी।
विज्ञापन
अपने नए फोटो शूट की झलक दिखाकर पूर्व विश्व सुदंरी ने यह साबित भी कर दिया है। कवर पेज पर वह फिर से पहले जैसे हॉट और ग्लैमर अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
गौरतलब है ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म 'गुजारिश' साल 2010 में आई थी। इसके बाद ऐश्वर्या सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गई थीं। इस बीच उनके एक बेटी भी हो चुकी है। अब ऐश्वर्या जज्बा फिल्म से फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं।