{"_id":"61d95b5506e444779c2fc58f","slug":"aishwarya-rai-abhishek-bachchan-s-daughter-aaradhya-sings-christmas-carols-dances-in-unseen-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का अनसीन वीडियो हो रहा है वायरल, गा रही हैं क्रिसमस गीत...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का अनसीन वीडियो हो रहा है वायरल, गा रही हैं क्रिसमस गीत...
Sat, 08 Jan 2022 03:11 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 08 Jan 2022 03:11 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या बच्चन क्रिसमस कैरोल गाती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन
आराध्या बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या बच्चन क्रिसमस कैरोल गाती हुई दिख रही हैं। उन्होंने रेड फ्रॉक पहन रखा है और वह बेहद क्यूट लग रही हैं। इस अनसीन वीडियो में आराध्या बच्चन डांस करते हुए और गाते हुए बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने लाल रंग के फ्रॉक के साथ ही सांता टोपी भी पहन रखी है।
विज्ञापन
यह वीडियो पिछले साल क्रिसमस का है। क्रिसमस कैरोल गाते हुए आराध्या बच्चन के हाव-भाव कमाल के हैं। वह डांस भी कर रही हैं और उनके पीछे क्रिसमस ट्री भी दिख रहा है। वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ड्रम बजाते हुए भी दिख रही हैं। उनके इस वीडियो पर यूजर्स जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूजर्स ने आराध्या को बताया मां ऐश्वर्या की तरह खूबसूरत
आराध्या बच्चन के इस क्रिसमस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनको मां ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह खूबसूरत बता रहे हैं। आराध्या के एक्सप्रेशन की भी खूब तारीफ हो रही है। वहीं उनके गाने की भी तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने लिखा, आराध्या ने कितना अच्छा गाया। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें क्यूट बताया है। कई यूजर्स ने वीडियो पर दिल वाला इमोजी भी बनाया है। इस वीडियो को देखने के बाद आराध्या की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, इससे पहले भी उनका एक पुराना डांस वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह जबरदस्त डांस कर रही थीं।
विज्ञापन