{"_id":"c883e5fe-2421-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aishwarya-get-special-birthday-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश को बर्थडे गिफ्ट पर फ्रेंच का खास सम्मान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश को बर्थडे गिफ्ट पर फ्रेंच का खास सम्मान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Nov 2012 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्य राय न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का
विज्ञापन
एक लोकप्रिय चेहरा हैं और उनके खाते में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई
उपलब्धियां दर्ज है। अब उनके जन्मदिन पर उनकी ख्याति में एक और खास उपाधि
जुड़ने जा रही है। 1 नवंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्हें फ्रांस सरकार
की तरफ से एक खास सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।
ऐश्वर्या को फ्रेंच अवार्ड ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स और लेटर्स नाम वाले पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। ऐश्वर्य खुद इस पुरस्कार को लेने फ्रांस जा रही हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्य को यह सम्मान देने की घोषणा बहुत पहले की गयी थी। लेकिन अपनी प्रेगनेंसी की वजह से वे यह सम्मान ग्रहण करने नहीं जा पायी थीं। लेकिन अब ऐश्वर्य इस सम्मान को ग्रहण करने जा रही हैं। ऐश्वर्य के लिए इससे बेहतरीन बर्थ डे गिफ्ट और क्या हो सकता है।