{"_id":"57458e4d4f1c1b152c691391","slug":"aishwarya-get-angry-when-asked-about-working-with-ex-boyfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान के नाम पर ऐश्वर्या ने छीना पत्रकार का कैमरा, गुस्से में हुई लाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के नाम पर ऐश्वर्या ने छीना पत्रकार का कैमरा, गुस्से में हुई लाल
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 27 May 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो ऐश्वर्या राय बच्चन को कूल माना जाता है लेकिन सोमवार शाम को उनका नया रूप दिखाई दिया। मीडिया में आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि जुहू में वाशु भगनानी के दफ्तर में ऐश्वर्या सलमान खान से जुड़े एक सवाल पर बुरी तरह नाराज हो गईं।
सरबजीत को टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत न मिलने के बाद हालात संभालने की कोशिश में लगीं ऐश्वर्या टेलीविजन मीडिया से बात कर रही थीं। तभी एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या भविष्य में वह सलमान खान के साथ काम करेंगी? यह सुन कर ऐश्वर्या को झटका लगा और वह भड़क गईं। वह इंटरव्यू बीच में ही छोड़ कर खड़ी हो गईं। इसके बाद उन्होंने टीवी चैनल के पत्रकार से अपना सारा इंटरव्यू अपने सामने ही डिलीट करा दिया।

सलमान के साथ काम करने की बात पर हो गईं नाराज
ऐश्वर्या इतने गुस्से में थीं कि वाशु भगनानी के बेटे जैकी को उन्हें शांत करना पड़ा। ऐश्वर्या का गुस्सा किसी तरह कम नहीं हुआ और उन्होंने वहां पर मौजूद मीडिया से कहा कि वह यहां क्या दर्शकों की तरह खड़े हैं! ऐश्वर्या के इस रूप ने हर किसी को हैरत में डाल दिया।
एक समय ऐश्वर्या और सलमान की नजदीकियां सुर्खियां बनती थीं। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। मगर अंत में कड़वाहट के साथ उनका रिश्ता खत्म हुआ। वैसे पिछले दिनों एक कार्यक्रम में ऐश्वर्या से जब सलमान को ओलंपिक खेलों में भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर सवाल किया गया था तो उन्होंने जवाब दिया था। परंतु इस बार साथ में फिल्म करने की बात उन्हें अच्छी नहीं लगी।