फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya get angry when asked about working with ex boyfriend

सलमान के नाम पर ऐश्वर्या ने छीना पत्रकार का कैमरा, गुस्से में हुई लाल

Fri, 27 May 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 27 May 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya get angry when asked about working with ex boyfriend
यूं तो ऐश्वर्या राय बच्चन को कूल माना जाता है लेकिन सोमवार शाम को उनका नया रूप दिखाई दिया। मीडिया में आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि जुहू में वाशु भगनानी के दफ्तर में ऐश्वर्या सलमान खान से जुड़े एक सवाल पर बुरी तरह नाराज हो गईं। 
विज्ञापन


सरबजीत को टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत न मिलने के बाद हालात संभालने की कोशिश में लगीं ऐश्वर्या टेलीविजन मीडिया से बात कर रही थीं। तभी एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या भविष्य में वह सलमान खान के साथ काम करेंगी? यह सुन कर ऐश्वर्या को झटका लगा और वह भड़क गईं। वह इंटरव्यू बीच में ही छोड़ कर खड़ी हो गईं। इसके बाद उन्होंने टीवी चैनल के पत्रकार से अपना सारा इंटरव्यू अपने सामने ही डिलीट करा दिया।
विज्ञापन

सलमान के साथ काम करने की बात पर हो गईं नाराज

Aishwarya get angry when asked about working with ex boyfriend
ऐश्वर्या इतने गुस्से में थीं कि वाशु भगनानी के बेटे जैकी को उन्हें शांत करना पड़ा। ऐश्वर्या का गुस्सा किसी तरह कम नहीं हुआ और उन्होंने वहां पर मौजूद मीडिया से कहा कि वह यहां क्या दर्शकों की तरह खड़े हैं! ऐश्वर्या के इस रूप ने हर किसी को हैरत में डाल दिया।  

एक समय ऐश्वर्या और सलमान की नजदीकियां सुर्खियां बनती थीं। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। मगर अंत में कड़वाहट के साथ उनका रिश्ता खत्म हुआ। वैसे पिछले दिनों एक कार्यक्रम में ऐश्वर्या से जब सलमान को ओलंपिक खेलों में भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर सवाल किया गया था तो उन्होंने जवाब दिया था। परंतु इस बार साथ में फिल्म करने की बात उन्हें अच्छी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed