फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Desai Actress Part Of Prabhas Movie Spirit First Look Share By Makers

Aishwarya Desai: कौन हैं ऐश्वर्या देसाई? 'स्पिरिट' के पोस्टर पर दिखीं मिस्ट्री गर्ल; रणवीर संग कर चुकी हैं काम

Fri, 27 Feb 2026 08:46 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 27 Feb 2026 08:46 PM IST
सार

Who Is Aishwarya Desai: शुक्रवार को प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ का एक पोस्टर मेकर्स ने शेयर किया, जिसमें विवेक ओबेरॉय और एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई का पहला लुक सामने आया। इसके बाद से ही ऐश्वर्या देसाई चर्चा में आ गईं? जानिए, कौन है ये एक्ट्रेस? 

विज्ञापन
Aishwarya Desai Actress Part Of Prabhas Movie Spirit First Look Share By Makers
फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगी ऐश्वर्या देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम@_aishwaryadesai

विस्तार

प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक सामने आया तो उनके साथ पोस्टर में एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई भी दिखीं। पोस्टर में उनका लुक काफी हटकर है, यह नेगेटिव रोल वाली वाइब्स दे रहा है। आखिर कौन है ये एक्ट्रेस? क्या इसका कोई फिल्मी कनेक्शन है? जानिए, ऐश्वर्या देसाई से जुड़ी खास बातें। 

विज्ञापन
मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर किया तय 
ऐश्वर्या देसाई एक इंडियन अमेरिकन मॉडल हैं। मॉडलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही एक शॉर्ट फिल्म ‘रैट इन द किचेन’ का भी हिस्सा रही हैं। इस शॉर्ट फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिल चुका है। 
विज्ञापन

एक्टिंग में आने से पहले ऐश्वर्या देसाई ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से मार्केटिंग में बैचलर डिग्री ली।  

ये खबर भी पढ़ें: 'स्पिरिट' से सामने आया विवेक ओबेरॉय का लुक, नए पोस्टर के जरिए मेकर्स ने इस एक्ट्रेस को भी किया इंट्रोड्यूस
विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Desai Actress Part Of Prabhas Movie Spirit First Look Share By Makers
ऐश्चर्या देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम@_aishwaryadesai
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं ऐश्वर्या देसाई
ऐश्वर्या देसाई ने अपने इंस्टाग्राम के बायो में भी लिखा है कि वह एक मॉडल, एक्ट्रेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल क्रिएटर हैं। उनके 36 हजार फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी मॉडलिंग फोटो पोस्ट करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। 

कब रिलीज होगी फिल्म ‘स्पिरिट’?
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे, उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी होंगी। फिल्म में प्रकाश राज भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी, इसे 8 भाषाओं में मेकर्स रिलीज करेंगे। फिल्म अगले साल 5 मार्च को रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed