{"_id":"053be976-1f4d-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"aish-acting-in-bemisal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ की 'बेमिसाल' के रीमेक में दिखेंगी ऐश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ की 'बेमिसाल' के रीमेक में दिखेंगी ऐश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Oct 2012 02:40 PM IST
विज्ञापन
काफी समय से फिल्मी परदे से दूर रहने के बाद अब ऐश्वर्य ने फिल्मों में वापसी करने के बारे में निर्णय ले लिया है। खबर है कि निर्माता निर्देशक करन जौहर वर्ष 1982 में रिलीज ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'बेमिसाल' का रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं।
करन अपनी इस रीमेक में राखी के निभाए गए रोल के लिए ऐश्वर्य को लेना चाहते हैं। इस रोल के लिए करन लगातार ऐश्वर्य से बात भी कर रहे हैं। अभी तक करन ने यह निर्णय नहीं लिया है कि वे इस फिल्म का खुद निर्देशन करेंगे या नहीं।
लेकिन इस फिल्म पर रीमेक बनना तय है और इसके लिए करन जल्द ही एक टीम भी बना रहे हैं, जो इस फिल्म के रीमक पर काम करेगी। करन ने यह फिल्म कई बार देखी है।
यही वजह है कि करन की प्लानिंग है कि वे इस फिल्म में न सिर्फ बेहतरीन कास्ट लेंगे बल्कि फिल्म का संगीत भी खास तरीके से तैयार किया जायेगा। अगर वाकई ऐश इस फिल्म के लिए हां, कह देती है तो ऐसा पहली बार होगा जब वे अपने ससुर की किसी रीमेक फिल्म में अभिनय करती नजर आयेंगी।