फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AIIMS Medical board expressed Their opinion to CBI in Sushant Singh case

AIIMS मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष बोले- 'सीबीआई को सौंप दी है रिपोर्ट, मीडिया अटकलों की पुष्टि नहीं करते'

Tue, 29 Sep 2020 10:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 29 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Medical board expressed Their opinion to CBI in Sushant Singh case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : TWITTER- @ItsSSR

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एम्स के मेडिकल बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा है कि AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने CBI को अपनी रिपोर्ट दे दी है। हालांकि अभी इस केस की जांच की जा रही है, ऐसे में इस जानकारी को किसी के साथ साझा नहीं किया जा सकता है। हम मीडिया में चल रही किसी भी अटकलों की पुष्टि नहीं करते हैं।

विज्ञापन


एम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत के विसरा में जहर नहीं मिला है। डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया है कि एम्स टीम और सीबीआई दोनों में सुशांत मौत केस को लेकर सहमति है, लेकिन विवेचना की जरूरत है। 
विज्ञापन


सोमवार को फॉरेंसिक टीम, सीबीआई की टीम और सीएफएसएल के बीच एक बैठक हुई थी। सुशांत का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में हुआ था, जिस पर कई सवाल उठे थे, जिसके बाद जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई थी। एम्स के डॉक्टर्स ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी बातचीत की थी। एम्स की रिपोर्ट ने कूपर अस्पताल को भी क्लीन चिट नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुशांत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने कहा है कि वह इस मामले की पेशेवर जांच कर रही है। सीबीआई ने सोमवार को कहा, 'हम मामले की पेशेवर जांच कर रहे हैं जिसमें आज की तारीख तक कोई भी पहलू छोड़ा नहीं जा रहा है। इस मामले की जांच जारी है।' दरअसल सुशांत के परिवार के बाद उनके वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने अभिनेता की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की गति पर नाराजगी जाहिर की थी।

सुशांत मामले में सामने आई सीएफएसएल (CFSL) की रिपोर्ट में भी उनकी हत्या से जुड़ा कोई सीधा सबूत नहीं मिला है। सीएफएसएल ने पाया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने से हुई थी। सीन आफ क्राइम के री-क्रिएशन के बाद मौत को फुल हैंगिंग मानने से इनकार कर दिया है। 

14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर पाया गया था। 14 जून की दोपहर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरा देश हिल गया। इसके बाद से ही इस मामले की जांच जारी है और सीबीआई के साथ ही ईडी और एनसीबी भी केस की छानबीन कर रहे हैं। ये हत्या थी या आत्महत्या, इसपर सस्पेंस अब भी बरकरार है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed