फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AIB makes mockery of Udta Punjab releases poster

'उड़ता पंजाब' में 'शाहिद संस्कारी कपूर’

Thu, 09 Jun 2016 03:59 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 09 Jun 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
AIB makes mockery of Udta Punjab releases poster
एआईबी ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' का चुटकी ली

यूट्यूब पर कॉमेडी चैनल एआईबी ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' का चुटकी लेता नया पोस्टर जारी किया है, जिसका नाम 'उड़ता बीप' और रिलीज की तारीख की जगह 'शुभ मुहूर्त' लिखा है। फिल्म उड़ता पंजाब रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है।

विज्ञापन


इंटरनेट की दुनिया में इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया में इस फिल्म से जुड़ी हर बात वायरल हो रही है। यह फिल्म चाहे कैसी भी हो, लेकिन इसका विवाद सोशल मीडिया में हिट हो गया है।
विज्ञापन


कॉमेडी को लेकर विवादों और चर्चा में रहने वाले एआईबी ने अपने पोस्ट में शेयर किए पोस्टर में अभिनेता शाहिद कपूर को भगवा कपड़ों में दिखाया है। सेंसर बोर्ड़ ने फिल्म के निर्माता से फिल्म का नाम बदलने और कुछ सीन हटाने के लिए कहा है। इसी वजह से एआईबी ने फिल्म का नाम बदल दिया है। पोस्टर में फिल्म का नाम ‘उड़ता बीप’दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के असली पोस्टर में प्रोमो लाइन ‘ड्रग्स दी माँ दी’ दी गई है, जबकि इस पोस्टर में इसे बदलकर ‘माँ दी, जय माता दी’ कर दिया गया है। फिल्म रिलीज करने की तारीख की जगह पर ‘शुभ मुहूर्त’ लिख दिया गया है।


इस पोस्टर में शाहिद का नाम ‘शाहिद संस्कारी कपूर’ कर दिया है। फिल्म की टैग लाइन को बदलकर ‘पंजाबी लड़के और लस्सी की कहानी’ कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को अब तक 80 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और करीब 13 हजार लोग इसे शेयर कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed