फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahmedabad Plane Crash Air India Flight: salman khan Cancels his event in Mumbai after flight crashes

Ahmedabad Plane Crash: हादसे की खबर सुनकर सलमान ने कैंसिल किया इवेंट, बोले- इस वक्त जश्न मनाना ठीक नहीं

Thu, 12 Jun 2025 04:15 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Thu, 12 Jun 2025 04:15 PM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash Air India Flight: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा हुआ है। मेघाणी में एयरपोर्ट के पास 242 यात्रियों वाली एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश हुई है। इस हादसे के बाद सलमान खान ने अपना मुंबई में इवेंट रद्द कर दिया।

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash Air India Flight: salman khan Cancels his event in Mumbai after flight crashes
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसे की खबर से हर कोई स्तब्ध है। फिल्म जगत से सितारे भी हादसे पर दुख जता रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने विमान क्रैश की खबर के बाद मुंबई में अपना इवेंट कैंसिल कर दिया। आज गुरुवार को सलमान खान को मुंबई के एक होटल में मीडिया इवेंट में शामिल होना था। मगर, जैसे हीअहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर आई, सलमान की टीम ने इवेंट को रद्द करने का फैसला लिया।

विज्ञापन


सलमान बोले- 'ऐसे वक्त में जश्न मनाना ठीक नहीं'
सूत्रों की मानें तो सलमान ने कहा कि 'ऐसे वक्त में जश्न मनाना ठीक नहीं, क्योंकि यह हादसा काफी गंभीर है और देशभर के लोग इससे दुखी हैं'। बता दें कि आज गुरुवार दोपहर सलमान खान को मुंबई के एक होटल में ISRL (Indian Supercross Racing League) के मीडिया इवेंट में शामिल होना था। मगर, जैसे ही अहमदाबाद में एयरपोर्ट के निकट हुए भीषण विमान हादसे की खबर आई, सलमान खान की टीम ने यह इवेंट रद्द करने का फैसला लिया।

विज्ञापन

सलमान का इवेंट क्यों था खास?
सलमान खान ISRL के ब्रांड एम्बेसडर हैं। आज मुंबई के ताज लैंड्स एंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी, जिसमें लीग के सीजन 2 की जानकारी और सलमान की मौजूदगी में मीडिया इंटरैक्शन होना था। लेकिन, विमान हादसे की घटना के बाद सलमान ने यह इवेंट रद्द कर दिया। करीबी सूत्रों के अनुसार, जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने कहा कि 'आज कुछ प्रमोट करना या मुस्कराना शोभा नहीं देता'।

Ahmedabad Plane Crash: हादसे की खबर सुनकर टूटे रितेश, स्तब्ध हुए सनी देओल; परिणीति-जान्हवी ने की प्रार्थना

क्या हुआ अहमदाबाद में?
आज गुरुवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट (AI‑171) अहमदाबाद से टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गई। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। हादसा मेघाणी नगर इलाके में हुआ, जहां फ्लाइट 600 फीट की ऊंचाई पर थी और फिर अचानक गायब हो गई। इसमें 240 से ज्यादा यात्री सवार थे। फ्लाइट के क्रैश होते ही इलाके में भीषण आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया। राहत और बचाव कार्य चल रहा हैं।  हादसे की भयावहता को देखकर देशभर में शोक है। हर कोई स्तब्ध है और प्रभावितों के लिए दुआ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed