Ahmedabad Plane Crash: हादसे पर तीनों खान ने जताया दुख, शाहरुख-आमिर का दिल टूटा; सलमान ने रद्द किया कार्यक्रम
Celebs Reaction On Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा हुआ है। मेघाणी में एयरपोर्ट के पास 242 यात्रियों वाली एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश हुई है। फिल्मी सितारों ने हादसे पर दुख जताया है।
विस्तार
अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा हुआ है। मेघाणी में एयरपोर्ट के पास 242 यात्रियों वाली एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश हुई है। इस हादसे से हर कोई स्तब्ध है। फिल्मी सितारों ने भी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया है और विमान में सवार यात्रियों के परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सलमान ने जताया दुख
हादसे पर अभिनेता सलमान खान ने भी दुख जताया है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर सुनकर काफी आहत हूं। हादसे में जान गंवाने वाले पैसेंजर, क्रू और घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।’
शाहरुख खान बोले- 'मन बहुत दुखी है'
अभिनेता शाहरुख खान ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, 'अहमदाबाद में हुई दुर्घटना की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है। मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए दुआ करता हूं'।
Absolutely heartbroken with the news about the crash in Ahmedabad… my prayers for the victims, their families and all affected.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 12, 2025
आमिर खान ने जताया दुख
आमिर खान प्रोडक्शंस ने विमान हादसे पर दुख जताया है। आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, 'आज हुई दुखद विमान दुर्घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस भारी क्षति की घड़ी में, हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम इस भीषण हादसे में प्रभावित लोगों, समुदायों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत मजबूत बना रहे'।
A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
परिणीति बोलीं- 'कल्पना करना मुश्किल'
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने विमान हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा है, 'एयर इंडिया विमान हादसे के बाद परिवारों के दुख की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी को ताकत और हिम्मत दें'।
रितेश देशमुख बोले- 'सुनकर टूट गया हूं'
रितेश देशमुख ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गया हूं। दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस बेहद कठिन समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं'।
Absolutely heartbroken and in shock after hearing about the tragic plane crash in Ahmedabad. My heart goes out to all the passengers, their families, and everyone affected on the ground. Holding them all in my thoughts and prayers during this incredibly difficult time.
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 12, 2025
जान्हवी कपूर ने की प्रार्थना
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा है, 'अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। ऐसी त्रासदियों का दुख शब्दों में बयां करना असंभव है। यात्रियों, चालक दल और हर प्रभावित परिवार के लिए दिल से प्रार्थना कर रही हूं'।
सनी देओल बोले- 'स्तब्ध हूं'
अभिनेता सनी देओल ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मैं पूरे दिल से हादसे की चपेट में आए यात्रियों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। सभी सुरक्षित रहें, उन्हें उचित देखभाल मिले, जिसकी उन्हें जरूरत है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस अकल्पनीय समय में शक्ति मिले'।
Devastated by the news of the plane crash in Ahmedabad.
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) June 12, 2025
Praying with all my heart for survivors — may they be found and receive the care they need.
May those who lost their lives rest in peace, and may their families find strength in this unimaginable time. 🙏
सोनू सूद ने किया पोस्ट
एक्टर सोनू सूद ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में सवार यात्रियों के लिए प्रार्थना'।
Prayers for Air India flight that crashed in Ahmedabad after take off to London. 💔
— sonu sood (@SonuSood) June 12, 2025
अक्षय बोले- 'इस वक्त सिर्फ प्रार्थनाएं ही हैं'
एक्टर अक्षय कुमार ने लिखा है, 'एयर इंडिया के विमान हादसे की खबर से स्तब्ध और हैरान हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं ही हैं'।
Shocked and speechless at the Air India crash. Only prayers at this time 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 12, 2025
सारा और शोभिता ने किए पोस्ट
शोभिता धुलिपाला ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। पीड़ितों के परिवारों के साथ-साथ क्रू दल के लिए दुआ कर रही हूं। इस मुश्किल समय में सभी के लिए प्रार्थनाएं ही कर सकते हैं'। वहीं सारा अली खान ने लिखा, 'हादसे में प्रभावित लोगों के लिए दुआ। सभी को हिम्मत मिले'। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी पोस्ट शेयर कर दुख व्यक्त किया है।
करीना कपूर और सोनाक्षी ने जताया दुख
करीना कपूर ने लिखा है, 'एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। विमान में सवार सभी यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रही हूं। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'। सोनाक्षी सिन्हा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा है, 'जीवन बहुत अप्रत्याशित है! मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं'।
अभिषेक बच्चन ने की दुआ, अनुपम खेर बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास हुए विमान हादसे की खबर पर ट्वीट कर प्रभावितों के लिए दुआ की है। अनुपम खेर ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'यकीन नहीं हो रहा...स्तब्ध हूं... लाचार और दुःखी हूं...'।
Prayers. 🙏🏽
— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) June 12, 2025
Disbelief… Shock…… Helplessness….. Sadness.. 💔💔💔 #PlaneCrash #AirIndia #Ahmedabad
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 12, 2025
सुनील शेट्टी बोले- 'दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता'
सुनील शेट्टी ने दुख जताते हुए लिखा है, 'मैं स्तब्ध हूं। दुखी हूं। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी को हिम्मत मिले, इसकी प्रार्थना करता हूं'।
Shocked and Saddened beyond words!!!
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) June 12, 2025
My thoughts and prayers with the affected families. Praying for strength for all.
आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने भी दुख जताया है।
सलमान खान ने रद्द किया इवेंट
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने विमान क्रैश की खबर के बाद मुंबई में अपना इवेंट कैंसिल कर दिया। आज गुरुवार को सलमान खान को मुंबई के एक होटल में मीडिया इवेंट में शामिल होना था। मगर, जैसे हीअहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर आई, सलमान की टीम ने इवेंट को रद्द करने का फैसला लिया।
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी दुख जताया है। उनके अलावा अल्लू अर्जुन ने भी विमान हादसे पर दुख जताते हुए पोस्ट शेयर किया है।
जूनियर एनटीआर बोले- 'मन दुखी है'
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने लिखा है, 'अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना और शक्ति। मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं'।
Deeply saddened by the Ahmedabad Air India flight crash. Prayers and strength to everyone affected. My thoughts are with the passengers, crew members, and their families.
— Jr NTR (@tarak9999) June 12, 2025
कंगना बोलीं- 'ईश्वर संबल प्रदान करें'
अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, 'अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूं। ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें'।
अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 12, 2025
ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूँ, ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें।
करण जौहर ने लिखा- 'हिम्मत मिले'
निर्माता निर्देशक करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'एयर इंडिया विमान के भीषण हादसे की खबर... जान गंवाने और घायल होने की सूचना अभी भी आ रही है... मैं विमान में सवार सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। विमान में सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों के लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। उन्हें हिम्मत मिले'।