Aneet Padda: सैयारा की रिलीज के बाद अनीत पड्डा का जागा प्यार, सोशल मीडिया पर लिखा लव लेटर
Saiyaara Actress Aneet Padda Love Post: सैयारा से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर एक लव पोस्ट शेयर किया है। अनीत की इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं।
विस्तार
अनीत ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अनीत ने एक लव पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ अनीत ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं और बस यही कहना चाहती हूं कि मैं तुमसे प्यार करती हूं। मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन मेरा दिल कहता है कि मैं तुमसे प्यार करती हूं।
आगे अनीत ने इस पोस्ट में लिखा, 'तुमने मुझे इतना प्यार दिया है कि वह मेरे दिल में भारी-सा लगता है। मैं समझ नहीं पा रही कि इसे कैसे लौटाऊं। मुझे डर है कि आगे क्या होगा, डर है कि मैं काफी नहीं रहूंगी। लेकिन मेरे पास जो कुछ भी है, चाहे वह छोटा-सा हिस्सा ही क्यों न हो, मैं उसे तुम्हारे सामने रख दूंगी। अगर यह तुम्हें हंसाए, रुलाए, या कुछ भूला हुआ याद दिलाए, अगर यह तुम्हें थोड़ा कम अकेला महसूस कराए, तो शायद मेरा होना सार्थक है। मैं कोशिश करती रहूंगी, भले ही अधूरी हूं, पर अपने पूरे दिल से। क्योंकि मैं तुमसे प्यार करती हूं।
अनीत के इस प्यारे पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस कनीका मान ने लिखा, 'मैं एक प्रशंसक हूं', अहान पांडे की मां डीन पांडे ने लिखा, 'यह मेरे लिए खत्म नहीं हो रहा है.. हमेशा मेरे दिल में रहेगा अनीत..लव यू', एक फैन ने लिखा, 'कितना प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'आप तो बस परफेक्ट से भी कहीं बढ़कर हैं', वहीं अनीत के कई फैंस ने लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं।
अनीत पड्डा ने फिल्म "सलाम वेंकी" से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' में मुख्य भूमिका निभाई। बहरहाल, अब वह मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं। इस फिल्म में अनीत के साथ अहान पांडे हैं। इस फिल्म में अनीत और अहान की जबरदस्त केमेस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें: War 2: वॉर 2 की रिलीज से पहले फैंस को मिलेगा सरप्राइज, हैदराबाद में होगा ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का धमाल..