फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahaan Panday Movie Saiyaara actor Rajesh Kumar faced financial crisis he was in 2 crore debt went bankrupt

Rajesh Kumar: 2 करोड़ कर्ज, अकाउंट में सिर्फ 2500 रुपये, कंगाली की कगार पर पहुंच गया था 'सैयारा' का यह एक्टर

Sat, 02 Aug 2025 11:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 02 Aug 2025 11:41 AM IST
सार

Rajesh Kumar Faced Financial Crisis: शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में रोसेश की भूमिका अदा करने वाले राजेश कुमार को इन दिनों 'सैयारा' में देखा जा रहा है। वे अनीत पड्डा के पिता की भूमिका में हैं। राजेश कुमार यूं तो चर्चित एक्टर हैं, मगर जिंदगी में उन्होंने आर्थिक तंगी का ऐसा मुश्किल दौर देखा, जब वे कंगाली की कगार पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Ahaan Panday Movie Saiyaara actor Rajesh Kumar faced financial crisis he was in 2 crore debt went bankrupt
राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'साराभाई वर्सेस साराभाई', 'एक्सक्यूज मी मैडम' और 'कोटा फैक्टरी' में काम कर चुके राजेश कुमार ने 'सैयारा' के जरिए दोबारा अपनी जगह इंडस्ट्री में बनाई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले वे बहुत कठिन दौर से गुजरे, जिसमें आर्थिक नुकसान और इमोशनल स्ट्रेस शामिल था। हालांकि, अब उन्होंने दमदार वापसी की है। राजेश ने हाल ही में 'मेरी सहेली' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार उन्हें पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'दिवालियापन, बिल्कुल। आमदनी और खर्च दोनों ही बिगड़ गए थे। आमदनी बंद हो गई थी और खर्च की वजह से मेरी सारी जमा-पूंजी खत्म हो गई थी। मैं दो करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया था'। 

विज्ञापन

प्लानिंग के अनुसार नहीं हो पाईं चीजें
एक्टर ने आगे कहा, 'दिवालियापन एक बड़ा शब्द है, लेकिन यह एहसास मेरे साथ लंबे समय तक रहा। मैं जिंदगी बसर करने के लिए भी पैसे नहीं जुटा पा रहा था। यह कठिन दौर था'। राजेश कुमार ने बताया कि साल 2019 में उन्होंने अभिनय छोड़ने और खेती करने का फैसला लिया, लेकिन चीजें प्लानिंग के अनुसार नहीं हुईं। वह इस मिथ को तोड़ना चाहते थे कि खेती केवल उन लोगों के लिए है, जिनके पास बेहतर करियर विकल्प नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'आजकल कोई भी बड़ा होकर किसान बनने का सपना नहीं देखता'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ahaan Panday Movie Saiyaara actor Rajesh Kumar faced financial crisis he was in 2 crore debt went bankrupt
राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कोविड लॉकडाउन ने बिगाड़े हालात

राजेश ने खेती शुरू की ही थी कि हालात बिगड़ने लगे। पहले मौसम की मार ने उनकी फसलों को प्रभावित किया और फिर कोविड महामारी ने इसे और भी बदतर बना दिया। एक्टर ने कहा, 'आर्थिक रूप से मैं बहुत मुश्किल में था। लॉकडाउन तक मेरी बचत खत्म हो चुकी थी और मैं सचमुच दिवालिया हो चुका था। मेरी जेब में कुछ भी नहीं था। मेरे ऊपर भारी कर्ज थाऔर इससे दबाव और बढ़ रहा था। राजेश ने एक किस्सा भी सुनाया जो 'बिन्नी एंड फैमिली' फिल्म की शूटिंग के दौरान का है।

Vicky Kaushal: ‘सैम बहादुर’ के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर विक्की कौशल ने दी बधाई, जानें किस श्रेणी में जीती फिल्म

विज्ञापन

बच्चों के लिए दो चॉकलेट तक नहीं खरीद पाए
उन्होंने बताया कि 24 दिनों की शूटिंग के लिए उन्हें यूके जाना था, लेकिन पैसों की इतनी तंगी थी कि वे अपने बच्चों के लिए कुछ भी नहीं ला सके। एक्टर ने कहा कि उस वक्त उनके अकाउंट में सिर्फ 2,500 रुपये थे। 24 दिनों की शूटिंग के दौरान वे दो बार यूके आए-गए, लेकिन अपने बच्चों के लिए दो चॉकलेट भी नहीं ला सके। हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में परिवार उनका संबल बना रहे। अब फिर उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी की है। बता दें कि फिल्म 'सैयारा' ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed