{"_id":"c2c2008f72c20f5821817bf28a0f7541","slug":"after-the-president-was-salman-co-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोदी-प्रणब मुखर्जी जाएंगे अर्पिता की शादी में? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोदी-प्रणब मुखर्जी जाएंगे अर्पिता की शादी में?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता की वेडिंग पार्टी में प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भी इनवाइट किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सलमान ने जोधपुर कोर्ट में काला हिरण शिकार वाले मामले में हाजिरी देने के बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलने गये। बहन के ससुराल वालों के साथ पहुंचे सलमान ने आयुष शर्मा और अर्पिता के वेडिंग कार्ड को देकर प्रेसिडेंट को इनवाइट किया। आयुष ने इसकी फोटो इंस्टाग्राम के अपने प्रोफाइल पर अपडेट की है। इसमें वह अपने फेमिली और सलमान के साथ दिख रहे हैं।
सलमान खान बहन अर्पिता के शादी में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। उन्होंने अर्पिता से वादा किया है कि वह उसकी शादी को उसके जीवन का सबसे यादगार पल बना देंगे।
विज्ञापन