{"_id":"5c42c1b2bdec224b6317a5a7","slug":"after-thackeray-nawazuddin-siddiqui-will-seen-in-photograph-with-sanya-malhotra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ठाकरे' के बाद 'फोटोग्राफर' बनेंगे नवाजुद्दीन सिद्दकी, शेयर की पहली तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ठाकरे' के बाद 'फोटोग्राफर' बनेंगे नवाजुद्दीन सिद्दकी, शेयर की पहली तस्वीर
Sat, 19 Jan 2019 11:50 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों राजनीतिक पार्टी शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'ठाकरे' की रिलीज से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने फैंस के लिए एक और फिल्म का तोहफा लेकर आ रहे हैं।
उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म से जुड़ी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ फिल्म 'बधाई हो' और 'दंगल' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की इस फिल्म का नाम 'फोटोग्राफ' है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की जिसमें यह दोनों एक बस में बैठे नजर आ रहे हैं।
खबरों की मानें तो फिल्म 'फोटोग्राफ' इस साल 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले फिल्म को 'सनडांस फिल्म फेस्टिवल' और 'बर्लिन फिल्म फेस्टिवल' में दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन 'लंच बॉक्स' के डायरेक्टर रितेश बत्रा कर रहे हैं। खास बात यह है कि रितेश बत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह दूसरी फिल्म है जिसमें यह दोनों साथ काम कर रहे हैं। वहीं इन दोनों के साथ सान्या मल्होत्रा पहली बार साथ काम करेंगी।

Super Excited to inform you all that after being officially selected at the prestigious #SundanceFilmFestival2019
विज्ञापन विज्ञापन
my film #photograph will also be screened at the #berlinale2019
Thank You @riteshbatra for doing this wonder & @sanyamalhotra07 for being a wonderful part of this. pic.twitter.com/NxBiJQQM5V— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) January 18, 2019