{"_id":"5b41786f4f1c1bb2288b53b5","slug":"after-success-of-tiger-zinda-hai-salman-khan-will-come-third-sequel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर परदे पर लौट सकता है 'टाइगर', मेकर्स ने शुरू की सीक्वल की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर परदे पर लौट सकता है 'टाइगर', मेकर्स ने शुरू की सीक्वल की तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' से सभी के दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान एक फिर से अपने फैंस और टाइगर सीरीज के दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। जी हां खबरों की मानें तो जल्दी ही की टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म की घोषणा की जा सकती है।
खबरों के अनुसार टाइगर सीरीज की दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद मेकर्स ने इसका तीसरा सीक्वल बनाने का फैसला किया है। बताया यह भी जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने जैसे ही सलमान खान के सामने टाइगर सीरीज का तीसरा सीक्वल बनाने के बात कही वैसे ही सलमान ने उसके लिए हां भर दी है।

Trending Videos
इस साल के अंत तक फिल्म की कहानी तैयार
वहीं अभी टाइगर के मेकर्स ने आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से मना कर दिया है। लेकिन बताया जा रहा है तीसरे सीक्वल को लेकर अली अब्बास जफर की पूरी टीम इसकी तैयारी में जुट जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो इस साल के अंत तक फिल्म की कहानी को तैयार कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि टाइगर सीरीज की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' साल 2012 में आई थी। इसके बाद पिछले साल 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई। दर्शकों को सलमान और कटरीना कैफ की यह फिल्म काफी पसंद आई। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला।