{"_id":"901f7668-69e2-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"after-race-2-now-announced-race-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले वीकेंड में 51 करोड़ कमाने के साथ 'रेस 3' का ऐलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले वीकेंड में 51 करोड़ कमाने के साथ 'रेस 3' का ऐलान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 29 Jan 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्बास मस्तान की फिल्म 'रेस 2' को बॉक्स ऑफिस पर पहले ही वीकेंड में 51 करोड़ का जबरदस्त रिस्पांस मिलने के बाद अब 'रेस 3' की तैयारी भी शुरू कर दी गई है इस फिल्म के अभिनेता सैफ अली खान के मुताबिक रेस लोगों को पसंद आई है इसलिए 'रेस 3' को बनाने को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है।
विज्ञापन
सैफ ने कहा, "इस वक्त मैं सिर्फ यही बता पाऊंगा 'रेस 3' की स्क्रिप्ट को लेकर दो तीन आइडिया है देखते हैं कौन सा आइडिया फाइनल होता है। 'रेस 3' को बाकी दो सीरिज से बेहतरीन बनाने की हमारी योजना है। मुझे इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार रहेगा।"
विज्ञापन
सैफ आगे कहते हैं कि रेस के निर्देशक अब्बास मुस्तान के साथ साथ निर्माता रमेश तौरानी जी भी बधाई के पात्र हैं। एक निर्माता के तौर उनके पास जबरदस्त स्टोरी सेंस हैं साथ ही प्रोडक्शन के बारे में उनकी जानकारी बेहतरीन है सो ऐसे लोगों के साथ काम करने का अपना ही मजा होता है। रमेश जी के साथ मैं 'रेस', 'रेस 2' के अलावा 'क्या कहना' और 'कच्चे धागे' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुका हूं।"
विज्ञापन