{"_id":"5e9c30928ebc3e6fea5a60d0","slug":"after-producing-satish-kaushik-upcoming-film-kaagaz-starring-pankaj-tripathi-now-salman-khan-to-narrate-nazm-for-the-movie","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म में पैसा लगाने के बाद अब अपनी आवाज भी देंगे सलमान, सुनाएंगे ये कविता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म में पैसा लगाने के बाद अब अपनी आवाज भी देंगे सलमान, सुनाएंगे ये कविता
Sun, 19 Apr 2020 04:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 19 Apr 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान, सतीश कौशिक
- फोटो : Social Media
हिंदी फिल्मों के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक की आने वाली फिल्म 'कागज' इन दिनों खूब चर्चाओं में है। चर्चाओं में रहने का एक कारण यह भी है कि इस फिल्म को हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने निर्मित किया है और वहीं इसके प्रस्तुतकर्ता भी हैं। सतीश की इस फिल्म को निर्मित करने के बाद सलमान अपना एक और योगदान दे रहे हैं। वह इस फिल्म के नैरेटर बनकर भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
सतीश के दिमाग में यह कहानी तो बहुत लंबे समय से चल रही थी। लेकिन, उन्होंने यह कहानी सलमान को उस समय सुनाई जब सलमान अली अब्बास जफर के साथ अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में सतीश ने एक नेवल ऑफिसर के रूप में कैमियो रोल भी किया है। सलमान को सतीश की वह कहानी बहुत पसंद आई थी इसलिए उन्होंने तुरंत इस फिल्म पर पैसे लगाने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
सतीश कौशिक, पंकज त्रिपाठी, सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रोजेक्ट के करीबी सूत्रों से पता चला है कि सलमान फिल्म 'कागज' में फिल्म की कहानी को अपनी आवाज में समझाएंगे। साथ ही वह इसके कलेवर को एक कविता के जरिए दर्शकों के सामने पेश करेंगे। यह कविता असीम अहमद अब्बासी ने लिखी है। कविता कुछ इस प्रकार है:
"कुछ नहीं है मगर है सब कुछ कागज भी
क्या अजीब चीज है ये कागज भी
बारिशों में है नाव कागज की
सर्दियों में है अलाव कागज की
आसमान में पतंग कागज की
सारी दुनिया में जंग कागज की…"
फिल्म 'कागज' एक किसान लाल बिहारी की असल जिंदगी की कहानी है। इस किसान को उसके चाचा जायदाद के चक्कर में मुर्दा घोषित करवा देते हैं। बाद में किसान को खुद को जिंदा साबित करने में 19 साल का समय लगता है। फिल्म में इस किसान के रूप में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके साथ अमर उपाध्याय, निशांत कौशिक, मोनल गज्जर और संदीपा धर मुख्य भूमिका में हैं।
"कुछ नहीं है मगर है सब कुछ कागज भी
क्या अजीब चीज है ये कागज भी
बारिशों में है नाव कागज की
सर्दियों में है अलाव कागज की
आसमान में पतंग कागज की
सारी दुनिया में जंग कागज की…"
फिल्म 'कागज' एक किसान लाल बिहारी की असल जिंदगी की कहानी है। इस किसान को उसके चाचा जायदाद के चक्कर में मुर्दा घोषित करवा देते हैं। बाद में किसान को खुद को जिंदा साबित करने में 19 साल का समय लगता है। फिल्म में इस किसान के रूप में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके साथ अमर उपाध्याय, निशांत कौशिक, मोनल गज्जर और संदीपा धर मुख्य भूमिका में हैं।