फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after in Amitabh Bachchan pink Taapsee Pannu will seen in Mulk with Rishi Kapoor

‘मुल्क’ में ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगी तापसी पन्नू, फर्स्ट लुक आया सामने

Wed, 23 May 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
after in Amitabh Bachchan pink Taapsee Pannu will seen in Mulk with Rishi Kapoor
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ बड़े परदे पर नजर आने के बाद अब तापसी पन्नू दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर के साथ भी नजर आएंगी। तापसी पन्नू और ऋषि कपूर की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। इनकी फिल्म का नाम ‘मुल्क’ है। ‘मुल्क’ का फर्स्ट लुक ऋषि कपूर और तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। 
विज्ञापन


‘मुल्क’ के फर्स्ट लुक में तापसी पन्नू एक कोर्ट रूम में वकील की ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभा रहे ऋषि कपूर उन्हें काफी गुस्से में देख रहे हैं। ‘मुल्क’ के इस फर्स्ट लुक को तपसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए पोस्ट के जरिए फिल्म से जुड़ी खास जानकारी भी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘एक बार फिर अदालत होगी, कटघरा होगा, एक परिवार होगा, एक मानसिकता होगी और विरोध होगा। शायद आज के समय का सबसे जरुरी मुद्दा- मुल्क, और हाँ ….. रमज़ान मुबारक 🙂 – आरती ‬‪(पूरा नाम जानने के लिए मिलिए सिनेमा घर में 27 जुलाई 2018 को….. इन्तज़ार रहेगा)’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

‪एक बार फिर अदालत होगी, कटघरा होगा, एक परिवार होगा, एक मानसिकता होगी और विरोध होगा। perhaps the most relevant topic of current time #Mulk ‬ ‪और हाँ ..... रमज़ान मुबारक :) ‬ ‪- Aarti ‬ ‪(पूरा नाम जानने के लिए मिलिए cinema घर में 27th July 2018 को..... इन्तज़ार रहेगा) ‬

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on



तपसी पन्नू की पोस्ट और फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर कह सकते हैं कि फिल्म ‘मुल्क’ अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म 'पिंक' से कम नहीं होगी। ‘मुल्क’ के निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed