फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After graft allegations by Actor Vishal I&B Minister Anurag Thakur seeks greater transparency in CBFC

Anurag Thakur: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सख्त, CBFC को दिए खास निर्देश

Sat, 30 Sep 2023 12:16 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 30 Sep 2023 12:16 AM IST
सार

अब आरोपों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अधिकारियों को बोर्ड के प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उपायों को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
After graft allegations by Actor Vishal I&B Minister Anurag Thakur seeks greater transparency in CBFC
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ सुपरस्टार विशाल एक तरफ जहां अपनी फिल्म 'मार्क एंटनी' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सेंसर बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए सबको चौंका दिया है। अभिनेता ने दावा किया है कि मुंबई सेंसर बोर्ड के दफ्तर के अधिकारियों ने उनसे उनकी फिल्म मार्क एंटनी के हिंदी वर्जन के सर्टिफिकेशन और स्क्रीनिंग के लिए लाखों रुपये की रिश्वत ली है। अब आरोपों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अधिकारियों को बोर्ड के प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उपायों को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर का सख्त रुख
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा को प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और प्रमाणन अधिकारियों के लिए स्क्रीनिंग के लिए निर्धारित की जाने वाली फिल्मों की स्लॉटिंग के लिए आयकर कार्यालय की तर्ज पर एक फेसलेस प्रणाली शुरू करने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई तमिल अभिनेता विशाल के आरोपों के बाद हुई, जिन्होंने दावा किया था कि उन्हें अपनी फिल्म 'मार्क एंटनी' के हिंदी संस्करण की स्क्रीनिंग और प्रमाणन के लिए सीबीएफसी के मुंबई कार्यालय को 6.5 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा था।
विज्ञापन


16 अक्तूबर तक मांगी रिपोर्ट
अधिकारी ने कहा कि अनुराग ठाकुर चाहते हैं कि सीबीएफसी जरूरी मामलों में फिल्मों के तेजी से प्रमाणन के लिए एक पारदर्शी रूल बनाने में तेजी लाए और निगरानी उपायों को और मजबूत करे। मंत्री ने 16 अक्तूबर तक मामले में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। विशाल द्वारा सोशल मीडिया पर आरोप लगाने के तुरंत बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एक अधिकारी को मुंबई भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलीज हुई 'मार्क एंटनी'
अधिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित विशाल की साइंस फिक्शन फिल्म 'मार्क एंटनी' गुरुवार को हिंदी में रिलीज हुई। फिल्म में एस जे सूर्या, रितु वर्मा, सुनील, सेल्वाराघवन और अभिनय भी हैं। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने सीबीएफसी अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर चिंता व्यक्त की और मामले में सीबीआई जांच की मांग की। इस मामले में सभी का रुख काफी सख्त है, लेकिन अब देखना यह होगा कि आगे इसमें क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed