Border 2: 'बॉर्डर 2' की चर्चा हुई तेज, सनी देओल के साथ यह अभिनेता भी आएगा लीड रोल में नजर!
जेपी दत्ता इन दिनों बॉर्डर 2 बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यही नहीं, रिपोर्ट के दावों की मानें तो इस फिल्म में सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गदर 2 की जबर्दस्त कामयाबी के बाद सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अभिनेता जल्द ही राजकुमार संतोषी के निर्देशन में फिल्म लाहौर 1947 में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस करने वाला है। इस बीच अभिनेता की एक और फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों जेपी दत्ता बॉर्डर 2 बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यही नहीं, रिपोर्ट के दावों की मानें तो इस फिल्म में सनी के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में काम करने को लेकर फिलहाल उनसे बातचीत जारी है।
Arshad Warsi: छह साल बाद टीवी पर कमबैक करेंगे अरशद वारसी, इस शो में दिखेगा 'असुर' एक्टर का जलवा
रिपोर्ट के मुताबिक भूषण कुमार और जेपी दत्ता इस फिल्म का संयुक्त रूप से निर्माण करेंगे। कहा जा रहा है कि आयुष्मान इस फिल्म में सनी के साथ समानांतर मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिसे आगे बढ़ाने की योजना है। यह मौका होगा जब दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में और भी युवा अभिनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
फिलहाल फिल्म अभी शुरुआती चरण में है और इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। अगले साल के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि साल 1996 में आई वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक लोगों ने खूब पसंद किए थे।
Kangana Ranaut: मानहानि केस में कंगना रणौत ने अदालत में दर्ज कराया अपना बयान, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई