फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after Bigg Boss 17 Ankita Lokhande shared an emotional post remembring her stay in big boss house

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने भारी मन से दी 'बिग बॉस 17' के घर को विदाई, साझा किया इमोशनल पोस्ट

Mon, 29 Jan 2024 10:08 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 29 Jan 2024 10:08 PM IST
सार

अंकिता ने 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
after Bigg Boss 17 Ankita Lokhande shared an emotional post remembring her stay in big boss house
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' का फिनाले कल रात बेहद धूमधाम से संपन्न हुआ। टीवी की लाड़ली बहू अंकिता लोखंडे को पछाड़ते हुए मुनव्वर फारुकी शो के विजेता बने। 'बिग बॉस 17' के फिनाले के काफी पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि ये सीजन अंकिता लोखंडे जीतेंगी, लेकिन कल सभी कयास गलत निकले। अंकिता ने 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

'बिग बॉस 17' हार कर भी जीत गईं अंकिता, जानिए कैसे!

विज्ञापन
ये थी आखिरी रात...  
'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे का सफर बेहद उतार-चढ़ाव से भरा रहा। अभिनेत्री ने अपने पति विक्की जैन के संग शो में भाग लिया था। शो की शुरुआत से ही दोनों में काफी झगड़े होने लग गए थे। अंकिता कई बार इमोशनल हो कर अपने पति विक्की को समझाती भी नजर आती थीं, लेकिन बात बनने के बदले और भी बिगड़ती चली गई। अब जब अंकिता 'बिग बॉस 17' के घर से बाहर आ गई हैं तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक बेहद भावुक सा पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'बस ये थी आखिरी रात बिग बॉस के घर में।' उस पोस्ट में तस्वीरों के जरिए अंकिता ने अपनी जर्नी को अपने फैंस के साथ साझा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)



पति और सास भी लुटाया प्यार 
'बिग बॉस 17' के दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच काफी लड़ाइयां देखने को मिलीं, लेकिन कल अंकिता के बाहर आने के बाद पति विक्की जैन और सासु मां ने उनपर खूब प्यार लुटाया। विक्की जैन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अंकिता और अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'अंकिता आपने न सिर्फ मुझे बल्कि पूरे जैन खानदान और लोखंडे परिवार का नाम रोशन किया है। मुझे और आपके सभी दोस्तों को आप पर गर्व है। आप हमारे लिए विजेता हैं।'

अंकिता का वर्क फ्रंट 
'पवित्र रिश्ता' में अर्चना की भूमिका निभा कर अंकिता लोखंडे काफी मशहूर हुईं। अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 17' के बाद अंकिता 'नागिन 7' में दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed