{"_id":"590e8ea64f1c1b1c544413ee","slug":"after-azaan-controversy-sonu-nigam-wants-government-to-take-action-against-people-who-issues-fatwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजान के बाद अब 'फतवे' पर आया सोनू निगम का बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजान के बाद अब 'फतवे' पर आया सोनू निगम का बयान
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 07 May 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
सोनू निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू निगम ने सरकार से अपील की है वो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जो फतवों के नाम पर मारने की धमकियां देते हैं। हाल ही में अजान पर किए गए विवादित ट्वीट से सोनू निगम सुर्खियों में आ गए थे। सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से के साथ उन्हें मौलवियों के फतवों तक का सामना करना पड़ा था। एक मौलवी ने सोनू निगम का सिर मुंडवाने वाले को 10 लाख तक का इनाम तक देने की घोषणा कर दी थी।
एक टीवी कार्यक्रम में बोलते हुए सोनू निगम ने कहा, 'मेरा भगवान पर पूरा भरोसा है। लेकिन ऐसी मानसिकता मुझे बिलकुल पसंद नहीं जिसमें कोई किसी के लिए भी फतवा जारी कर देता है। इसका बाल काट दो, उसे मार दो।' सोनू ने कहा कि उनके खिलाफ एक फतवा जारी हुआ था जिसमें कहा गया था कि उनका सिर काट दिया जाए।
सोनू ने आगे कहा, 'सरकार को इस मामले में कुछ करना चाहिए। हम एक सभ्य और लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। फतवा जैसी चीजें नहीं होनी चाहिए। मैं गोरक्षकों द्वारा लोगों की हत्या करने के भी सख्त खिलाफ हूं। मुझे किसी भी तरह की गुंडागर्दी नहीं पसंद। धर्म के नाम पर आप किसी को धमका नहीं सकते। हमारे देश में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।'