फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Anu Malik exit from Indian Idol Salim and Sulaiman Merchant judge the show

Metoo में फंसने के बाद इंडियन आइडल से हुई थी अनु मलिक की छुट्टी, अब उनकी जगह नजर आएंगे सलीम-सुलेमान

Tue, 23 Oct 2018 07:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
After Anu Malik exit from Indian Idol Salim and Sulaiman Merchant judge the show
Salim and Sulaiman Merchant
यौन उत्पीड़न के आरोपों के घेरे में आए अनुभवी और वरिष्ठ संगीतकार अनु मलिक के सिंगिंग रियलिटी शो ‘‘इंडियन आइडल’’ से हटने के बाद संगीतकार सलीम-सुलेमान की जोड़ी सिंगिंग रियलिटी शो में अनु मलिक की जगह गेस्ट के रूप में नजर आएगी।
विज्ञापन


बता दें सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगने के बाद अनु को इस शो से अलग कर दिया गया था। उनकी जगह म्यूजिक के दिग्गजों को गेस्ट के रूप में बुलाया जाता रहेगा। 
विज्ञापन


वहीं एक बयान में अनु मलिक ने कहा था कि उन्होंने इस कार्यक्रम से हटने का फैसला लिया है क्योंकि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। वह साल 2004 से इंडियन आइडल के जज पैनल में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने कहा थै, ‘‘मैं, अनु मलिक, ने इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा। चैनल भी इस पर राजी है। शुक्रिया।’’


संगीतकार की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब सूत्रों ने दावा किया कि सोनी टीवी ने उन्हें ‘‘इंडियन आइडल 10’’ के जज के तौर पर हटने के लिए कहा है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने भी एक बयान जारी कर कहा कि संगीतकार अब इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। इस कार्यक्रम में इस बार विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़ भी जज की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed