{"_id":"5bed537cbdec2269637c2bb0","slug":"after-a-long-break-shraddha-kapoor-start-shooting-of-upcoming-film-chhichhore","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे ब्रेक के बाद लौटीं श्रद्धा कपूर जल्द शुरू करेंगी छिछोरे की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंबे ब्रेक के बाद लौटीं श्रद्धा कपूर जल्द शुरू करेंगी छिछोरे की शूटिंग
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : file photo
स्त्री एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। श्रद्धा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म छिछोरे की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। दरअसल श्रद्धा सायना नेहवाल की बॉयोपिक के शूटिंग के दौरान डेंगू की शिकार हो गई थीं। लंबे ब्रेक के बाद श्रद्धा फिर से अपने काम को शुरू कर रही हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म को बना रहे हैं नितेश तिवारी तो वहीं इसे निर्देशित कर रहे हैं साजिद नाडियावाला। खबर है कि इस फिल्म को आज कल की जेनेरेशन को देखते हुए बनाया जा रहा है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत, वरूण शर्मा भी नजर आएंगे। श्रद्धा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि लंबे ब्रेक के बाद फिर से काम करने के की खुशी है।
विज्ञापन
फिल्म में लीड रोल निभाने वाले वरूण धवन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म में काम करने की खुशी को जाहिर किया। यह फिल्म साल 2019 के अगस्त में पर्दे पर आएगी। फिलहाल इस फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकार काम को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन