फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   affairs of salman khan

इसलिए अभी तक वर्जिन हैं सलमान?

Fri, 27 Dec 2013 03:14 PM IST
Updated Fri, 27 Dec 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
affairs of salman khan

सलमान खान ने चर्चित टीवी शो कॉफी विद करन में खुलासा किया था कि वर्जिन हैं। उसके बाद से ही ऐसी बातें उठने लगी थीं कि सलमान खान ऐसा कैसे कह सकते हैं।

विज्ञापन


बॉलीवुड में सलमान खान ऐसे कलाकार हैं जिनके अफेयर की चर्चाएं सबसे ज्यादा रहीं हैं। सात बड़े अफेयर करने के अलावा सलमान खान दो-तीन छोटे अफेयर्स के लिए जाने गए हैं। इतने अफेयर के बाद सलमान आखिर सिंगल कैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन

संगीता के साथ लंबा रिश्ता

affairs of salman khan

क्रिकेटर अजहर की पत्नी और पूर्व मॉडल संगीता बिजलानी के साथ लंबे समय तक चला। इनकी करीबियां इतनी बढ़ गईं कि लोग इनके बीच शादी के कयास लगाने लगे।

लेकिन शादी नहीं हुई। कुछ दिनों पहले संगीता बिजलानी एक फिर से सलमान खान के करीब हैं। उनका आना-जाना सलमान के घर पर भी होता है।

ऐश्‍वर्या के साथ शादी के हालात

affairs of salman khan

सलमान खान का सबसे लंबा और विवादित अफेयर ऐश्‍वर्या राय के सा‌थ रहा। सलमान कई बार ऐश के घर जाते दिखे। यह संबंध तब चर्चाओं में आया जब सलमान ने अपनी इस पूर्व प्रेमिका को मारने तक की धमकी दी।

सलमान खान ने अपनी इस प्रेमिका पर हाथ भी उठाया। कुछ न कहो फिल्‍म की शूटिंग के दौरान ऐसे हालत बन गए थे कि यदि यूनिट हस्तक्षेप न करती तो सलमान, ऐश को सार्वजनिक तौर पर मार बैठते।

विज्ञापन

कैटरीना की बेवफाई

affairs of salman khan

हाल के दिनों जिस अभिनेत्री के साथ सलमान खान का नाम जुड़ा है वह नाम है कैटरीना कैफ का। कैटरीना भले ही इन दिनों रणबीर कपूर की प्रेमिका हों लेकिन वह लंबे समय तक सलमान के साथ अफेयर में रहीं।

इनके बीच का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चाओं में तब आया जब ये दोनों एक था टाइगर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। कैटरीना को बॉलीवुड में जमाने में सलमान का भी बड़ा योगदान रहा है।

ऐश की फोटोकॉपी लड़की

affairs of salman khan

जब ऐश के साथ सलमान खान का संबंध खत्म हो गया तो सलमान ने एक नया तरीका खोज निकाला। वह ऐश की यादों से उबरे नहीं थे। सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री को एक ऐसी लड़की से इंट्रोड्यूस कराया जिसकी शक्ल हूबहू ऐश्वर्या की तरह दिखती थी।

स्नेहा उलाल नाम की यह लड़की सलमान के साथ उनकी फिल्म लकीः नो टाइम फॉर लव में नजर आई। यह फिल्म फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के बाद सलमान का स्नेहा के साथ ब्रेकअप भी हो गया।

जरीन खान भी बनीं प्रेमिका

affairs of salman khan

जरीन खान भी सलमान खान की प्रेमिका बनीं। कई नायिकाओं की तरह जरीन खान को भी सलमान खान ने ब्रेक दिया। सलमान खान लंबे समय तक जरीन खान के साथ अफेयर में रहे।

हालांकि कहते हैं कि इस अफेयर में जरीन खान का डिवोशन ज्यादा था। सलमान बस कहने के लिए ही जरीन के प्रेमी थे। यह अफेयर भी कुछ समय के बाद टूट गया।

लूलिया उंतूर भी बनीं प्रेमिका

affairs of salman khan

रोम की मॉडल लूलिया उंतूर भी सलमान खान की प्रेमिका रह चुकी हैं। सलमान खान की आने वाली फिल्म जय हो में लूलिया का छोटा सा किरदार भी है।

लूलिया के साथ उनके अफेयर के चर्चे इस साल खूब रहे। एक तस्वीर में जिसमें लूलिया बेहद कम कपडों में हैं वह चर्चाओं का विषय बनी। बाद में यह अफेयर बाकी अफेयर की तरह खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed