{"_id":"e1d272d4-7a55-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"affair-gossip-between-tigmanshu-and-mahi-gill","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितनी सच है तिग्मांशु और माही के अफेयर की बात?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कितनी सच है तिग्मांशु और माही के अफेयर की बात?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्देशक और अभिनेत्री के बीच हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब तक अफेयर की बातें होती रही हैं। यह अफवाहें कभी सच साबित हुई हैं तो कभी गलत। अब ताजा मामला तिग्मांशु धूलिया और माही गिल के बीच का है। पिछले कुछ समय से इनके बीच अफेयर की खबरें इंडस्ट्री के गलियारों में दबी जुबान से कही जा रही हैं।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप और हुमा कुरैशी के बाद एक नये अफेयर की अफवाहें इन दिनों सुनाई पड़ रही हैं। यह मामला तिग्मांशु धूलिया और उनकी कई फिल्मों में हीरोईन रहीं माही गिल के बीच का है। माही गिल 'साहब बीवी और गैंगस्टर' और 'पान सिंह तोमर' के बाद 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिन्टर्स' में नजर आएंगी। पिछले कुछ समय से इन दोनों के बीच अफेयर की अफवाहे इंडस्ट्री में फैली हुई हैं।
विज्ञापन
इधर इन अफवाहों पर माही की प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने कहा कि उनके और तिग्मांशु के बीच वैसे ही संबंध हैं जैसे एक निर्देशक और कलाकार के बीच होने चाहिए। हमारे बीच कोई अफेयर जैसा नहीं है। यह सब बकवास की बाते हैं। माही गिल ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैने ऐसे निर्देशकों के साथ मैंने काम किया जो औरत को इतना मजबूत दिखाते हैं।
विज्ञापन
माही गिल ने कहा कि मेरी फिल्मों की स्क्रिप्ट अच्छी होती है और अगर कहानी में अतरंग दृश्यों की डिमांड है तो मैं उसे जरूर करूंगी। अब हम ऐसे समाज में जी रहे हैं जहां दो फूलों को दिखाकर रोमांस का इजहार नहीं कर सकते।