{"_id":"599abe544f1c1b4e6b8b4757","slug":"advance-booking-for-ajith-kumar-vivegam-is-on-full-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत कुमार की 'विवेगम' की एडवांस बुंकिग शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजीत कुमार की 'विवेगम' की एडवांस बुंकिग शुरू
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Mon, 21 Aug 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
विवेगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते तमिल दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। उनकी मोस्ट अवेटेड अजीत कुमार की आने वाली थ्रिलर फिल्म 'विवेगम' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। 24 अगस्त से सिनेमाघरों में दिखाई जाने वाली ये फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म है जिसकी एडवांस बुकिंग अभी से शुरू भी हो चुकी है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। मलेशिया में फिल्म 'विवेगम' की तैयारियों का जायजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के हीरो के बड़े-बड़े होर्डिंग सड़क के हर चौराहे पर लगे हुए हैं।
पढ़ें- ‘विवेगम’ को सेंसर बोर्ड ने दिया 'U' सर्टिफिकेट, कोई कट नहीं
विज्ञापन
दर्शकों के बीच साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार की अपकमिंग फिल्म 'विवेगम' का क्रेज इसी बात से पता लगाया जा सकता है कि फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अजीत की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म है। ये फिल्म 100 करोड़ के बड़े बजट में बनी है। फिल्म भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित है।
गौरतलब है कि 'विवेगम' थाला अजीत की 57 वी फिल्म है लेकिन फिल्म के डायरेक्टर शिवा के साथ उनकी ये तीसरी फिल्म होगी। ‘वीरम’, ‘वेधालम’ के बाद अजीत और शिव ‘विवेगम’ में तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। उनकी ये दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
इस फिल्म के साथ विवेक ओबरॉय ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रवीचंदर ने दिया है। इस फिल्म में अजीत एक खुफिया एजेंट के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में अजीत कुमार, विवेक ओबरॉय, काजल अग्रवाल और अक्षरा हसन अहम भूमिकाओं में हैं।