फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Roy Kapur Opens up on Marriage Plans amid Dating Rumours With Ananya Panday

Aditya Roy Kapur: अनन्या संग अफेयर की खबरों के बीच आदित्य ने बताया अपना वेडिंग प्लान, बोले- शादी जब होगी...

Thu, 04 Aug 2022 12:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 04 Aug 2022 12:45 PM IST
सार

आदित्य रॉय कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना वेडिंग प्लान बताया है। आदित्य और अनन्या के अफेयर के चर्चे 'कॉफी विद करण' में करण के हिंट देने के बाद से शुरू हुए हैं।

विज्ञापन
Aditya Roy Kapur Opens up on Marriage Plans amid Dating Rumours With Ananya Panday
आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ समय से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अनन्या पांडे ने आदित्य को हॉट बताया था और करण ने भी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था। इसके बाद से ही दोनों की रिलेशनशिप को लेकर खूब बातें हो रही हैं। वहीं, अब आदित्य रॉय कपूर ने भी अपने वेडिंग प्लान पर बात की है।

विज्ञापन

शादी को लेकर कही ये बात
आदित्य रॉय कपूर से एक इंटरव्यू के दौरान जब शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं पूरी तरह से शादी में विश्वास करता हूं। अगर होनी होगी तो हो जाएगी। ये ऐसे कुछ नहीं है, जिसे में मेनिफेस्ट करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं हर दिन को रोजाना की तरह लेता हूं। ऐसे में जब भी शादी होने होगी हो जाएगी। मेरा अभी शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है। शादी जब होगी हो ही जाएगी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने से मिलती है शांति
इसके अलावा आदित्य ने बताया कि उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद है। आदित्य ने कहा, 'परिवार के साथ समय बिताना, गिटार बजाना, खेल खेलना और ट्रिप पर जाना ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो मुझे शांति और सुकून देते हैं। इन्हें करना मुझे पसंद है और जब आप ये करते हैं तो आप इसमें खो जाते हैं। जब आप ट्रेवल करते हैं, तो आप हमेशा रिफ्रेश होकर वापस लौटते हैं।

विज्ञापन

रिलेशनशिप को लेकर नहीं की बात
आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या पांडे के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की। अनन्या पांडे ने भी 'कॉफी विद करण' में आदित्य को हॉट तो बताया लेकिन रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे रहीं। वहीं, करण जौहर ने अपने पार्टी के दौरान दोनों की नजदीकियों का जिक्र करके उनके अफेयर का हिंट दे दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed