{"_id":"c9fb3fe6-d258-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"aditya-roy-kapoor-to-romance-parineeti-chopra-in-aditya-chopra-s-next","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिणीति संग रोमांस करेंगे आदित्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब परिणीति संग रोमांस करेंगे आदित्य
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Jun 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'आशिकी 2' में तो आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
मगर आदित्य आने वाली फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। जी हां, खबर है कि आदित्य व परिणीति एक साथ यशराज की एक अगली फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक इस फिल्म का टाइटिल तो तय नहीं है। मगर इतना जरूर बताया जा रहा है कि इसका निर्देशन हबीब फैजल करने वाले हैं, जिन्होंने इससे पहले अर्जुन कपूर व परिणीति को लेकर फिल्म 'इशकजादे' का निर्देशन किया था।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि आदित्य व परिणीति की इस फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर महीने से शुरू होगी और इसे अगले साल के मध्य में प्रदर्शित किया जायेगा।
आपको बता दें कि परिणीति फिलहाल फिल्म 'हंसी तो फंसी' की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं और अभी हाल ही में इसकी शूटिंग के दौरान वह घायल हो गयी थीं।