फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Roy Kapur praised the film kho gaye hum kahan and recommended everyone to watch it

Kho Gaye Hum Kahan: 'सभी को देखनी चाहिए', आदित्य ने 'खो गए हम कहां' में की अनन्या पांडे की दिल खोल कर तारीफ

Mon, 25 Dec 2023 05:26 PM IST
अनुपमा कुमारी अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क
अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 25 Dec 2023 05:26 PM IST
सार

अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव जैसे सितारों से सजी फिल्म 'खो गए हम कहां' 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। यह फिल्म डिजिटल जमाने में दोस्ती और प्यार के मायने तलाशती दिखेगी।

विज्ञापन
Aditya Roy Kapur praised the film kho gaye hum kahan and recommended everyone to watch it
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव जैसे सितारों से सजी फिल्म 'खो गए हम कहां' 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। यह फिल्म डिजिटल जमाने में दोस्ती और प्यार के मायने तलाशती दिखेगी। पिछले दिनों इस फिल्म की स्क्रीनिंग कुछ खास लोगों के लिए रखी गई थी। इनमें चंकी पांडे, आदित्य रॉय कपूर और ईशान खट्टर जैसे सितारे शामिल हुए थे। आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे के करीबी दोस्त माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एकदूसरे को डेट भी कर रहे हैं। ऐसे में आदित्य ने फिल्म के बारे में दिल खोल कर बात की। 
विज्ञापन


आदित्य रॉय कपूर ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की
फिल्म देखने के बाद आदित्य रॉय कपूर ने 'खो गए हम कहां' को बेहतरीन फिल्म बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यह फिल्म जरूर देखें। अभिनेता ने आगे कहा, 'खो गए हम कहां एक' प्यारी फिल्म है, जिसे बेहद प्यार से बनाया गया है। सबने इस फिल्म में बढ़िया एक्टिंग की है। सिर्फ और सिर्फ प्यार, इस फिल्म के लिए। प्लीज आप लोग भी इस फिल्म को जरूर देखिए।'
विज्ञापन

 

Pakistani Celebs: PAK की इन जोड़ियों को भारतीयों ने किया पसंद, इंडिया में तगड़ी फैन फॉलइंग रखते हैं ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन


ईशान खट्टर ने भी की तारीफ 
'खो गए हम कहां' की स्क्रीनिंग के बाद ईशान खट्टर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म के बारे में तारीफ की। ईशान ने लिखा, 'मुझे फिल्म बेहद पसंद आई। मैंने शुरू से लेकर आखिर तक लुत्फ उठाया। फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने बेहतरीन काम किया है। सबके लिए प्यार।' 
 

Bollywood Celebs: गुस्से की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं ये सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम



ओटीटी पर स्ट्रीम होगी 'खो गए हम कहां'
नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर को स्ट्रीम होने जा रही 'खो गए हम कहां' का निर्माण फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर-रीमा कागती की टाइगर बेबी ने मिलकर किया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी दूसरी बार अनन्या पांडे के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'गहराइयां' में साथ दिखे थे। 'खो गए हम कहां' में इन दोनों के अलावा कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed