फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Pancholi says Kangana Ranaut Should Be Locked Up In JAIL Or Give Me An Unconditional APOLOGY

'आरोपो के लिए कंगना रनौत को जाना होगा जेल'

Mon, 18 Sep 2017 10:48 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Mon, 18 Sep 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Aditya Pancholi says Kangana Ranaut Should Be Locked Up In JAIL Or Give Me An Unconditional APOLOGY
कंगना रनौत और आदित्य पंचोली
कंगना रनौत और विवाद दोनों का एक दूसरे से पुराना रिश्ता है। टीवी शो को दिए इंटरव्यू के बाद कंगना लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंटरव्यू में ऋतिक और अपने रिश्ते के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे करके सबको चौंका दिया था। कंगना ने अपने इंटरव्यू में बॉलीवुड के कई लोगों के बारे में कई राज खोले।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कंगना ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कैसे आदित्य उन्हें अक्सर परेशान किया करते थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर ये विवाद गरमा गया। हाल ही में कंगना के बारे में आदित्य ने एक और बयान दिया है।
विज्ञापन


आदित्य ने कहा कि कंगना ने उनके बारे में जो भी कहा है अगर वो उसे साबित नहीं कर पाती हैं तो उन्हें जल्द ही जेल जाना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले भी कंगना के बयान पर आदित्य ने कंगना को पागल बताया था। आदित्य ने कहा कि कंगना के आरोपो के खिलाफ वो केस दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- 'बिग बॉस' का नया प्रोमो रिलीज, सलमान ने बताया इस दिन से शुरू होगा शो


इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने जमीर खान और श्रेया श्रीवास्तव नाम के दो वकीलों से भी बात कर ली है। आदित्य ने कहा कि वो और उनकी पत्नी जल्द ही कंगना के खिलाफ एक क्रिमिनल केस दर्ज करवा रहे है।

अगर कंगना अपने आरोप साबित नहीं कर पाती हैं तो उन्हें  जेल जाना होगा वरना वो खुद जेल जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक कंगना को लीगल नोटिस मिल जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed