फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aditya pancholi angry with shobha day

"बाप जैसा बेटा" कहने पर भड़के आदित्य पंचोली

Sat, 08 Jun 2013 01:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Jun 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
aditya pancholi angry with shobha day

अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के बाद जिस व्यक्ति का सबसे ज्यादा नाम चर्चा में आ रहा है वह हैं आदित्य पंचोली। आदित्य एक बार फिर अपने बेटे की वजह से विवाद में हैं।

विज्ञापन


आदित्य पंचोली अब इस बात से भड़क उठे हैं कि जिया खान सुसाइड केस में बार बार उनके बेटे सूरज पंचोली का नाम दोहराया जा रहा है। सूरज जिया के खास दोस्त भी थे और जिया के फोन में अंतिम नंबर भी सूरज का ही था। पिछले कई दिनों से लगातार सूरज को लेकर मीडिया में बातें हो रही हैं।
विज्ञापन


आदित्य पंचोली अपने बेटे के बारे में ऐसी खबरें सुन सुन कर परेशान हो गये हैं और अब उन्होंने आखिरकार मुंह खोला है। उन्होंने कहा है कि सूरज विलेन नहीं है लेकिन मीडिया उसे विलेन बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखिका शोभा डे पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि शोभा डे को मेरे बेटे से क्या प्रॉब्लम है। शोभा यह बात अपने आलेखों में लिख रही हैं कि 'जैसा बाप वैसा बेटा'।

आदित्य ने कहा कि कुछ सालों पहले सोनम कपूर ने शोभा डे को जो करारा जवाब दिया था, वह सही था। दरअसल, शोभा डे लगातार अपने कॉलम में सूरज को जिया की मौत का जिम्मेदार ठहरा रही हैं।


आदित्य का कहना है कि अगर सूरज दोषी होता तो वह मीडिया के सामने क्यों आता। सूरज खुद जिया की मौत से परेशान है। जिया उसकी अच्छी दोस्त थी। ऐसे में सूरज को सांत्वना देने की बजाय मीडिया उसे विलेन बनाने पर क्यों तुला है।

अब आदित्य के इस वार का जवाब शोभा किस तरह देती है यह तो शोभा ही बता सकती हैं। आदित्य पहले भी अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed