फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Narayan Shares News of Wife Shweta Agarwal's Pregnancy on Instagram with Photo from Maternity Shoot

Aditya Narayan: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, फोटो साझा कर दी गुड न्यूज

Mon, 24 Jan 2022 02:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Jan 2022 02:08 PM IST
सार

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी पत्नी ने क्राप टॉप पहने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

विज्ञापन
Aditya Narayan Shares News of Wife Shweta Agarwal's Pregnancy on Instagram with Photo from Maternity Shoot
Aditya Narayan-Shweta Agarwal - फोटो : Instagram

विस्तार

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। आदित्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, श्वेता और मैं आप सभी के आशीर्वाद से बहुत जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। बेबी ऑन द वे। फोटो में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


श्वेता ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी पत्नी ने क्राप टॉप पहने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

Aditya Narayan Shares News of Wife Shweta Agarwal's Pregnancy on Instagram with Photo from Maternity Shoot
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram - adityanarayanofficial

2020 में की थी शादी
आदित्य और श्वेता ने फिल्म शापित (2010) में एक साथ काम किया था। यहां से दोनों करीब आए। आदित्य और श्वेता ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में हुई। दोनों ही अपनी शादी और रिसेप्शन में बेहद खुश नजर आए। 

बता दें कि कोविड 19 महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के अगले दिन यानी कि 2 दिसंबर को वेडिंग रिसेप्शन भी रखा गया था जिसमें केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed