फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Chopra to cast Vaani Kapoor in his next production

वानी कपूर से ये क्या चाह रहे आदित्य!

Sat, 25 Jan 2014 03:21 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 25 Jan 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
Aditya Chopra to cast Vaani Kapoor in his next production

दिल्ली की वानी कपूर ने बीते सितंबर में यशराज फिल्म्स की ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। चार महीने हो चुके हैं, लेकिन वे यशराज के दफ्तर के बाहर किसे से नहीं मिल रहीं।

विज्ञापन


जबकि फिल्म में उनके को-स्टार रहे सुशांत सिंह और परिणीति चोपड़ा दनादन दूसरे बैनरों की फिल्में कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वानी को फिल्म में देखने के बाद निर्माता-निर्देशकों ने फोन नहीं किए।
विज्ञापन


परंतु सूत्रों का कहना है कि आदित्य ने वानी से कहा है कि वह बाहर के किसी बैनर की फिल्म साइन न करें क्योंकि वह उन्हें लेकर जल्दी ही एक बहुत बढ़िया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अगर आदित्य चोपड़ा किसी हीरोइन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त करें तो क्या वह उसे टाल सकती है! वैसे रोचक तथ्य यह है कि वानी ने यशराज बैनर की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के साउथ रीमेक (तमिल-तेलुगु) की शूटिंग शुरू कर दी है। वह इस फिल्म में दक्षिण के सुपरस्टार नानी की हीरोइन हैं।

उल्लेखनीय है कि आदित्य की खासियत है, जब वे किसी ऐक्टर में अच्छा स्टार देखते हैं तो उसके साथ अपने बैनर की ज्यादा से ज्यादा फिल्में करना चाहते हैं।

सूत्र कहते हैं कि वानी में आदित्य को भविष्य की स्टार नजर आ रही है। अतः उन्होंने सलाह दी है कि कैरियर बनाने के चक्कर में वानी किसी किस्म की जल्दी न करें। धैर्य का उन्हें मीठा फल मिलेगा।


वानी भी आदित्य पर पूरा भरोसा कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार आदित्य ने वानी से वादा किया है कि वह इसी साल उन्हें लेकर हिंदी एक फिल्म शुरू करेंगे और वह भी एक बड़े स्टार के साथ। अब यह फिल्म क्या होगी और बड़ा स्टार कौन होगा, यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार तो करना ही पड़ेगा!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed