फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Chopra production house YRF allegedly working on a romantic Movie After Saiyaara script is locked

'सैयारा' के बाद दर्शकों को एक और रोमांटिक फिल्म का तोहफा देंगे आदित्य चोपड़ा; YRF के बैनर तले शुरू हुआ काम

Sun, 29 Mar 2026 07:09 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 29 Mar 2026 07:09 PM IST
सार

YRF Next Movie: यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा अब एक और रोमांटिक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Aditya Chopra production house YRF allegedly working on a romantic Movie After Saiyaara script is locked
'सैयारा'-आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'वॉर 2' की असफलता के बाद आदित्य चोपड़ा अपने प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले अब एक रोमाटिंक फिल्म बनाने वाले हैं। वाईआरएफ ने दर्शकों को 'सैयारा' से पहले 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'वीर जारा' जैसी कई रोमांटिक फिल्में दी हैं। अब यह एक बार फिर रोमांटिंक जॉनर की फिल्म के निर्माण पर विचार कर रहा है और इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

फाइनल हो चुकी है स्क्रिप्ट?
आदित्य चोपड़ा अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए एक रोमांटिक फिल्म बनाने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, यशराज फिल्मस एक रहस्यमयी, सदाबहार रोमांटिक कहानी पर काम कर रहा है, जो इस जॉनर को एक बार फिर से नई परिभाषा दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और इससे जुड़ी सभी बातें अभी सीक्रेट रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक एलान होना बाकी
फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है। इसमें डायरेक्टर और कलाकारों को फाइनल करना अभी बाकी है। इस फिल्म में कई जाने-माने कलाकार शामिल होंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। कहा जा रहा है कि यश चोपड़ा की जयंती पर 27 सितंबर को फिल्म का एलान किया जा सकता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'यह आधुनिक दौर की सबसे महत्वाकांक्षी रोमांटिक फिल्मों में से एक हो सकती है'। 

अमीषा पटेल ने पुरानी एल्बम से शेयर की जन्मदिन की एक यादगार तस्वीर; एक्ट्रेस को गले लगाते दिखे सलमान खान

विज्ञापन

जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां
आदित्य चोपड़ा की इस नई रोमांटिक फिल्म की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'मर्दानी 3' इस साल जनवरी में रिलीज हुई। यह रानी मुखर्जी की लोकप्रिय फ्रेंजाईजी की तीसरी कड़ी थी। रानी मुखर्जी के काम को काफी पसंद किया गया। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed