{"_id":"578f37bb4f1c1b327fc4be72","slug":"aditi-rao-hydari-play-patna-girl-in-michael-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना की गलियों में भटक रही हीरोइन, क्या है वजह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पटना की गलियों में भटक रही हीरोइन, क्या है वजह?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
आजकल ज्यादातर कलाकार शूटिंग शुरू होने के पहले होमवर्क करने में विश्वास करने लगे हैं। अदिति राव हैदरी भी इनसे जुदा नहीं हैं। वे 'द लीजेण्ड ऑफ माइकल मिश्रा' नामक एक फिल्म कर रही हैं। फिल्म की कहानी पटना से जुड़ी है। अदिति को पटना गर्ल के रूप में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
बिहारी जिस तरह से हिंदी बोलते हैं वैसा ही उच्चारण अदिति भी करना चाहती हैं। वे पटना में रहने वाले लोगों से लगातार मुलाकात कर रही हैं ताकि उन्हें सीखने को मिले और वे परदे पर इसे बेहतरीन तरीके से उतार सकें। अदिति ने इसके लिए वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया, लेकिन लोगों से बातचीत कर उन्हें काफी सीखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
'द लीजेण्ड ऑफ माइकल मिश्रा' का निर्देशन मनीष झा कर रहे हैं। इसमें अरशद वारसी, अदिति राव हैदरी, बोमन ईरानी लीड रोल में हैं। फिल्म पांच अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन