फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditi Rao Hydari: Jubliee actress claims She became an actor because she wanted to be Mani Ratnam heroine

Aditi Rao Hydari: इस शख्स की हीरोइन बनने के लिए अदिति ने शुरू की एक्टिंग, आपको भी चौंका देगा यह खुलासा

Fri, 14 Apr 2023 09:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 14 Apr 2023 09:20 PM IST
सार

अदिति राव हैदरी ने खुलासा किया है कि वह एक अभिनेत्री बनी क्योंकि वह मणिरत्नम की फिल्म की एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। अभिनेत्री ने उनकी फिल्मों में भी काम किया।

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari: Jubliee actress claims She became an actor because she wanted to be Mani Ratnam heroine
अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram/aditiraohydari

विस्तार

अदिति राव हैदरी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इस समय अदिति अपनी हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'जुबली' की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। सात अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस सीरीज में वह सुमित्रा कुमारी की भूमिका में हैं। अपने करियर के बारे में बात करते हुए अदिति ने अपने अभिनेत्री बनने के पीछे का राज खोला, जिसका कनेक्शन मणिरत्नम से है।

विज्ञापन

Aditi Rao Hydari: Jubliee actress claims She became an actor because she wanted to be Mani Ratnam heroine
अदिति राव हैदरी, मणिरत्नम - फोटो : social media

जब अदिति से पूछा गया कि क्या उनकी मणिरत्नम के साथ फिर से काम करने की कोई प्लानिंग है, तो अभिनेत्री ने बताया, 'मैं एक कलाकार इसलिए बनी थी क्योंकि मैं मणिरत्नम की हीरोइन बनना चाहती थी। बड़े होने के बाद से यही मेरा सपना था। अगर मणि सर मेरे लिए कुछ लिखते हैं और कहते हैं कि उनके पास मेरे लिए एक फिल्म है, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही फिर से होगा। मुझे लगता है कि लोग भी यही चाहते हैं। हर किसी की दुआ काम करेगी।'
Allu Arjun: 'शाकुंतलम' में बेटी अल्लू अरहा का डेब्यू देख भावुक हुए अल्लू अर्जुन, पोस्ट साझा कर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari: Jubliee actress claims She became an actor because she wanted to be Mani Ratnam heroine
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें, अदिति राव हैदरी पहले भी सिनेमा जगत के महान निर्देशकों में से एक मणिरत्नम के साथ काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने उनकी दो फिल्मों काम किया है, जिनका नाम 'कात्रु वेलियिदाई' और 'चेक्का चिवंथा वानम' है। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

Aditi Rao Hydari: Jubliee actress claims She became an actor because she wanted to be Mani Ratnam heroine
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अदिति राव हैदरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के पास दो दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अभिनेत्री विजय सेतुपति के साथ 'गांधी टॉक्स' में काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा, अदिति के पास संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' है। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, मनीषा कोइराला और शर्मिन सहगल नजर आएंगी।
Kangana Ranaut: एक्शन अवतार में एक बार फिर नजर आएंगी कंगना, अगली फिल्म में दिखेगा किलर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed