फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adil Durrani Girlfriend Tanu Chandel reacts as Rakhi Sawant alleged that she ruin their personal life

Tanu Chandel: 'फर्क नहीं पड़ता...' राखी के घर तोड़ने वाले आरोपों पर भड़कीं तनु चंदेल

Wed, 15 Feb 2023 10:35 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 15 Feb 2023 10:35 PM IST
सार

राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले तनु चंदेल पर कई तरह के गंभीर आरोप आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि तनु ने उनका और आदिल का घर तोड़ दिया। अब इन आरोपों पर तनु ने मीडिया के सामने अपना रिएक्शन दिया।

विज्ञापन
Adil Durrani Girlfriend Tanu Chandel reacts as Rakhi Sawant alleged that she ruin their personal life
तनु चंदेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राखी सावंत की जिंदगी इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ, जिसके बाद उनके पति आदिल दुर्रानी ने उन्हें धोखा दे दिया। इन दिनों आदिल न्यायिक हिरासत में हैं। राखी अपने केस को लेकर लगातार मीडिया से बात कर रही हैं। इसी बीच अब पहली बार तनु चंदेल (आदिल की गर्लफ्रेंड) मीडिया के सामने आई हैं।

विज्ञापन

Adil Durrani Girlfriend Tanu Chandel reacts as Rakhi Sawant alleged that she ruin their personal life
तनु चंदेल - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया ने तनु चंदेल से पूछा, 'राखी का आरोप है कि उनकी वजह से राखी का घर टूटा है।' तनु ने कहा कि कोई कुछ भी बोलता है तो क्या वह सच हो जाता है? राखी तो पीएम मोदी के बारे में भी बहुत कुछ कहती हैं तो क्या वह सब सच हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह किसी को अपने बारे में कुछ सफाई नहीं देना चाहतीं। तनु ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई बात नहीं करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत में तनु चंदेल से दूसरा सवाल पूछा गया कि अगर आपकी इमेज को खराब किया जा रहा है, तो इस पर आपका क्या रिएक्शन है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं हर चीज को क्लीयर नहीं कर सकती हूं, मैं क्या हूं, यह बात मुझे पता है। मुझे नहीं लगता कि मुझे कोई भी चीज आप लोगों के सामने रखनी चाहिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

Adil Durrani Girlfriend Tanu Chandel reacts as Rakhi Sawant alleged that she ruin their personal life
राखी सावंत - फोटो : social media

तनु ने यह भी कहा कि उनकी राखी सावंत से दो से तीन बार बात हो चुकी है। उन्होंने राखी से हमेशा अच्छे से ही बात की है। अब राखी ऐसा क्यों कह रही हैं, इसके बारे में वह कुछ नहीं जानती और न ही किसी को कोई स्पष्टीकरण देना चाहती हैं। तनु ने हाथ जोड़कर मीडिया के सामने यह कहा कि सब जानते हैं कि उनका स्वभाव कैसा है, जो भी सच होगा, सामने आ ही जाएगा।

बता दें कि आज राखी और आदिल के केस की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस सुनवाई के बाद जब राखी सावंत कोर्ट से बाहर निकलीं तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। ऐसा लग रहा था जैसे केस राखी के फेवर में रहने वाला है। पैपराजी ने जब राखी से पूछा कि आज क्या हुआ? इस राखी कहती नजर आईं, 'बहस के अलावा क्या होगा?' जब पैपराजी ने पूछा, 'क्या बहस हुई?' इस पर राखी ने कहा, 'मैं फिल्मों में देखती हूं हमेशा कोर्ट-कचहरी। आज रियल देख रही हूं। अपना केस खुद लड़ने का दिल कर रहा है।'

यह भी पढ़ें: पठान को प्यार 500 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर कायम शाहरुख का स्टारडम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed