फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress Surekha Sikri who had recently suffered a brain stroke was discharged from the hospital

'बधाई हो' की अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को अस्पताल से मिली छुट्टी, काम पर लौटने में लगेगा लंबा समय

Fri, 25 Sep 2020 11:08 AM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 25 Sep 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
actress Surekha Sikri who had recently suffered a brain stroke was discharged from the hospital
Surekha Sikri - फोटो : twitter

वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 9 सितंबर को अपने घर पर जूस पीते हुए ब्रेन स्ट्रोक हो जाने के कारण उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय सुरेखा की हालत बहुत नाजुक थी लेकिन अब वह पहले से बेहतर हैं। इस खबर की पुष्टि अस्पताल के स्टाफ ने की है। अस्पताल से पता चला है कि सुरेखा को अस्पताल से 22 सितंबर को ही छुट्टी मिल गई थी और वह वहां से सीधे अपने घर चली गईं। फिलहाल उनकी देखभाल के लिए उनकी नर्स साथ है।

विज्ञापन


ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा के इलाज की जिम्मेदारी अस्पताल के काबिल न्यूरोलॉजिस्ट डॉ आशुतोष शेट्टी पर थी। उन्होंने बताया है कि जब अस्पताल से सुरेखा की छुट्टी की गई उस समय वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही थीं। उन्होंने लोगों को पहचानना भी शुरू कर दिया है। यहां तक की अगर उन्हें सहारा दिया जाए तो वह चल भी सकती हैं। डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल उन्हें काम पर लौटने में तो समय लगेगा। इस समय उन्हें फिजियो थेरेपी की जरूरत है। सुरेखा की नर्स का भी इस बारे में कहना है कि उनकी हालत पहले से बेहतर है और इस समय स्थिर है।

विज्ञापन

actress Surekha Sikri who had recently suffered a brain stroke was discharged from the hospital
Surekha Sikri - फोटो : file photo

सुरेखा को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद जब अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उनकी हालत बहुत नाजुक थी। इसमें चिंता का विषय यह था कि यह उनके साथ दूसरी बार हुआ था। इससे पहले वर्ष 2018 में अपनी सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' के रिलीज के लगभग एक महीने बाद ही सुरेखा को पहली बार ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उस समय उनके आधे शरीर को आंशिक रूप से लकवा मार गया था। उसी समय से सुरेखा के साथ हर समय एक नर्स तैनात रहती है।

लॉकडाउन के दौरान सुरेखा ने मीडिया में काम न होने की वजह से आर्थिक तंगी से जूझने की समस्या बताई थी। उन्होंने सरकार की तरफ से तय किए गए नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अगर काम नहीं करने दिया जाएगा तो वह खाएंगे क्या? इस दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि घर के खर्चों के अलावा उनके पास उनकी दवाइयों का भी भारी खर्च है। बाद में जब सरकार की तरफ से 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को काम करने की अनुमति दी गई तो इस पर सुरेखा ने खुशी भी जताई।

पढ़ें: अल्का याग्निक के लिए राज कपूर ने इसलिए लिखी थी चिट्ठी, रणधीर कपूर के सामने गायिका ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed